Raipur child rape: रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चंद्रशेखर नगर के मोवा इलाके में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच मासूम अपने घर पर अकेली थी. उसी समय पड़ोस का 13 साल का नाबालिग लड़का उसके घर आया. दोनों बच्चे पहले भी कई बार साथ खेल चुके थे. उस दिन भी खेलने के बहाने वह वहां पहुंचा. घर में कोई बड़ा न होने का फायदा उठाकर उसने मासूम के साथ गलत हरकत की और फिर वहां से फरार हो गया.
जब बच्ची की मां घर लौटी, तो उन्होंने मासूम की हालत देखी और तुरंत उससे बात की. मासूम ने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई और उस लड़के का नाम लिया. मां ने फौरन पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों ने मिलकर नाबालिग को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है. लोग मासूम के साथ हुई इस हैवानियत से स्तब्ध हैं.
यह कोई पहला मामला नहीं है. हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी एक 6 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण और हत्या का मामला सामने आया था. उस केस में बच्ची के चाचा पर आरोप लगा, हालांकि परिवार ने इसे स्वीकार करने से इनकार किया था.
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और मासूम को न्याय दिलाने का वादा कर रही है. यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए और सतर्कता बरतने की जरूरत है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…