उत्तर प्रदेश

Horrific Road Accident: कानपुर में सड़क हादसा: स्कूल जा रही महिला शिक्षिकाओं की कार बस से टकराई, 2 की मौत, 3 घायल

Horrific Road Accident: कानपुर के बिठूर इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. महिला शिक्षिकाओं को लेकर जा रही एक कार की बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो शिक्षिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

स्कूल ड्यूटी पर जा रही थीं महिला शिक्षकाएं

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल महिला शिक्षकाएं रोज़ की तरह उन्नाव जिले के अलग-अलग विद्यालयों में अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं. इसी दौरान बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर उनकी कार की एक प्राइवेट बस से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो शिक्षिकाओं की जान चली गई.

मृतक और घायल शिक्षिकाओं के नाम

हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिकाओं के नाम अंजुल मिश्रा और आकांक्षा मिश्रा हैं. अंजुला मिश्रा कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर और आकांक्षा मिश्रा प्राथमिक विद्यालय नयामतपुर में तैनात थीं. गंभीर रूप से घायल रिचा कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर में शिक्षिका हैं. कार चालक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है.

जैसे ही घटना की खबर परिजनों तक पहुंची, मृतकों और घायलों के घरों में मातम छा गया. फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रेप मामले पर टिप्पणी को बताया असंवेदनशील, स्वतः संज्ञान लेकर जताई नाराजगी

-भारत एक्सप्रेस 

Shalini

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago