देश

National Herald Case: ED ने राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कांग्रेस नेताओं में मचा तहलका

ED Files Chargesheet Against Rahul Gandhi: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है. मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 को ED ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस ओवरसीज यूनिट के प्रमुख सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दायर की. चार्जशीट में सुमन दुबे समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. अब कोर्ट इस चार्जशीट पर 25 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

क्या है घपले का मामला?

यह केस एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL), इंडियन नेशनल कांग्रेस और ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है. आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के फंड का दुरुपयोग करते हुए AJL की संपत्ति को ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक निजी कंपनी में ट्रांसफर करवाया. जांच में यह सामने आया कि यंग इंडियन कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी की 76% हिस्सेदारी है.

सियासी बयानबाज़ी तेज

जहां बीजेपी इस कार्रवाई को लंबे समय से मांग रही थी, वहीं कांग्रेस ने इसे एक बार फिर से “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

अगली सुनवाई कब?

चार्जशीट पर अदालत 25 अप्रैल को संज्ञान लेगी. इस मामले में आने वाले दिनों में राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज होने की संभावना है.

यह भी पढ़िए: सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने एक बार फिर दिया जहरीला बयान, कहा- ‘भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते’

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago