सीमा हैदर और अमित जानी
Seema Haidar: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से जुड़े एक नेता ने सीमा हैदर और अमित जानी को धमकी दी है. सीमा हैदर कुछ ही दिनों में सचिन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म निर्माता अमित जानी ने उन्हें ‘कराची टू नोएडा’ फिल्म का ऑफर दिया है. मनसे ने अमित को भी चेतावनी दिया है. मनसे नेता अमेय खोपकर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ‘इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए’ अन्यथा मनसे की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें.
अमेया खोपकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तानी नागरिकों का भारतीय फिल्म उद्योग में कोई स्थान नहीं है. हम इस रुख पर कायम हैं. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय भारत में हैं. ऐसी अफवाहें भी थीं कि वह आईएसआई एजेंट हैं. हमारी इंडस्ट्री में कुछ क्षणिक प्रसिद्धि के लिए, वे सीमा हैदर को अभिनेत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इन देशद्रोही निर्माताओं को शर्म कैसे नहीं आ रही है? इसे तुरंत बंद करें,नहीं तो मनसे की कार्रवाई के लिए तैयार रहें.”
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीमा ‘कराची टू नोएडा’ के लिए ऑडिशन देती नजर आ रही थीं. फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा हैदर के जीवन के बारे में और अधिक जानने के लिए उसके पूर्व पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है.
यह भी पढ़ें: अंजू अगर वापस पाकिस्तान से भारत आई तो क्या अरविंद उसे अपने साथ रख लेगा ? जानिए इस सवाल के जवाब बोली बड़ी बात
इससे पहले सीमा हैदर का पाकिस्तान का टिकट भी कट चुका है. सपा नेता ने सीमा हैदर का मुंबई से कराची का टिकट कटवाया है. इतना ही नहीं टिकट को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया.
सीमा हैदर जब से इंडिया आई है, उसे पाकिस्तान भेजने को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है. कुछ लोग उसकी कहानी को फिल्म के जरिए दिखाने का विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में अभिषेक सोम नामक व्यक्ति ने सीमा और उसके ऊपर फिल्म बनाने वाले अमित जानी का पाकिस्तान का टिकट कटा दिया है. इतना ही नहीं, उसने टिकट सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है. मेरठ के रहने वाले अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैं. डायरेक्टर अमित जानी भी मेरठ के ही रहने वाले हैं. दोनों की पुरानी दोस्ती रही है. लेकिन अब दोनों की राहें अलग-अलग हैं.
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…