Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“अगर फिल्म बनी तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा”, सीमा हैदर को मूवी ऑफर करने वाले अमित जानी को राज ठाकरे की पार्टी ने दी धमकी

अमेया खोपकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तानी नागरिकों का भारतीय फिल्म उद्योग में कोई स्थान नहीं है. हम इस रुख पर कायम हैं. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय भारत में हैं. ऐसी अफवाहें भी थीं कि वह आईएसआई एजेंट हैं.”

सीमा हैदर और अमित जानी

सीमा हैदर और अमित जानी

Seema Haidar: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से जुड़े एक नेता ने सीमा हैदर और अमित जानी को धमकी दी है. सीमा हैदर कुछ ही दिनों में सचिन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म निर्माता अमित जानी ने उन्हें ‘कराची टू नोएडा’ फिल्म का ऑफर दिया है. मनसे ने अमित को भी चेतावनी दिया है. मनसे नेता अमेय खोपकर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ‘इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए’ अन्यथा मनसे की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें.

पाकिस्तानियों का बॉलीवुड में स्थान नहीं: अमेया खोपकर

अमेया खोपकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तानी नागरिकों का भारतीय फिल्म उद्योग में कोई स्थान नहीं है. हम इस रुख पर कायम हैं. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय भारत में हैं. ऐसी अफवाहें भी थीं कि वह आईएसआई एजेंट हैं. हमारी इंडस्ट्री में कुछ क्षणिक प्रसिद्धि के लिए, वे सीमा हैदर को अभिनेत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इन देशद्रोही निर्माताओं को शर्म कैसे नहीं आ रही है? इसे तुरंत बंद करें,नहीं तो मनसे की कार्रवाई के लिए तैयार रहें.”

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सीमा ‘कराची टू नोएडा’ के लिए ऑडिशन देती नजर आ रही थीं. फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा हैदर के जीवन के बारे में और अधिक जानने के लिए उसके पूर्व पति गुलाम हैदर को भारत बुलाया है.

यह भी पढ़ें: अंजू अगर वापस पाकिस्तान से भारत आई तो क्या अरविंद उसे अपने साथ रख लेगा ? जानिए इस सवाल के जवाब बोली बड़ी बात

सीमा का कटा पाकिस्तान का टिकट

इससे पहले सीमा हैदर का पाकिस्तान का टिकट भी कट चुका है. सपा नेता ने सीमा हैदर का मुंबई से कराची का टिकट कटवाया है. इतना ही नहीं टिकट को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया.
सीमा हैदर जब से इंडिया आई है, उसे पाकिस्तान भेजने को लेकर सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है. कुछ लोग उसकी कहानी को फिल्म के जरिए दिखाने का विरोध कर रहे हैं. इसी क्रम में अभिषेक सोम नामक व्यक्ति ने सीमा और उसके ऊपर फिल्म बनाने वाले अमित जानी का पाकिस्तान का टिकट कटा दिया है. इतना ही नहीं, उसने टिकट सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है. मेरठ के रहने वाले अभिषेक सोम समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता हैं. डायरेक्टर अमित जानी भी मेरठ के ही रहने वाले हैं. दोनों की पुरानी दोस्ती रही है. लेकिन अब दोनों की राहें अलग-अलग हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital