देश

Bareilly News: जोगी नवादा और चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, फोर्स तैनात, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जोगी नवादा और चक महमूद में हुई पिछली घटनाओं को देखते इन दोनों इलाकों में पुलिस के साथ ही RAF फोर्स तैनात कर दी गई है. रविवार व सोमवार को भी कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है. इसी के साथ शनिवार देर रात तक पुलिस और आरएएफ ने मिलकर कावड़ यात्रा मार्ग के मद्देनजर ग्राम अटा में फ्लैग मार्च किया. इसी के साथ गांव के लोगों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील की. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि अगर सब ठीक रहा तो 20 अगस्त को कांवड़ निकालने का जो परंपरागत रूट है, वहीं से यात्रा निकाली जा सकती है.

जोगी नवादा और चक महमूद इलाके में पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को भी तैनात कर दिया गया है. इससे पहले शनिवार को ही चक महमूद से जोगी नवादा तक फोर्स बढ़ा दी गई है और पुलिस दिन-रात गश्त कर रही है और गांव वालों से बात कर उनको शांति बनाए रखने की अपील भी कर रही है. बता दें कि अधिमास होने के कारण इस बार दो महीने तक सावन का महीना है और सावन का ये लम्बा महीने लगातार पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. इस बार जोगी नवादा व चक महमूद में दो बार रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान बवाल हो चुका है. इसको देखते हुए पहले से ही पुलिस अलर्ट हो गई है.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के 11वें दिन तहखाने की होगी बारीकी से जांच, 15 अगस्त को नहीं होगा काम

20 अगस्त के लिए मांगी गई है अनुमति

महंत पक्ष की ओर से 20 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई है. अधिकारी चाहते हैं कि इलाके में शांति बनी रहे और परंपरागत तरीके से यात्रा निकाली जाए. हालांकि पुलिस प्रशासन कुछ ऐसा माहौल बनाने की तैयारी में जुटा है कि दूसरा पक्ष भी कांवड़ यात्रा का दिल से स्वागत करे और यात्रा के दौरान किसी तरह का उत्पात न हो सके.

खुराफातियों व अराजकतत्वों को दी गई है चेतावनी

पिछला रविवार शांतिपूर्ण बीत गया था फिर भी इस रविवार व सोमवार को इस क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है. वहीं शनिवार देर रात से ही दोनों इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस और फोर्स की चप्पे-चप्पे पर नजर है. इसी के साथ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को संबंधित क्षेत्र का दौरा किया और दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों से बात की व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सुरक्षा और बेहतर माहौल देने का भरोसा दिलाया. इसी के साथ खुराफातियों और अराजकतत्वों को सुधरने की चेतावनी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

39 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

53 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago