Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Raja Raghuvanshi Murder: क्या था सोनम रघुवंशी का कुल्हाड़ी प्लान, सुपारी किलर्स ने हत्या करने से मना किया तो दिया 20 लाख का ऑफर

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा—पत्नी सोनम ने हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर पति की साजिशन हत्या कराई. तीन सुपारी किलर्स और प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रची थी खौफनाक साजिश…

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने के लिए निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के केस में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे हत्याकांड के पीछे राजा की पत्नी सोनम का हाथ था और उसने इस वारदात को अकेले अंजाम नहीं दिया था बल्कि इसके पीछे सोनम के आशिक राज कुशवाहा का भी नाम सामने आ रहा है. राजा और सोनम की शादी को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि ये शादी एक खूनी शादी में तब्दील हो गई.

सोनम ने राजा से शादी को लेकर कभी अपने परिवार वालों से बात नहीं की थी. सोनम नहीं चाहती थी कि वो कुछ ऐसा करे जिससे परिवार वालों को तकलीफ हो. वहीं दूसरी तरफ पिता की फैक्ट्री में काम करने वाले राज कुशवाहा के प्यार में सोनम बिल्कुल पागल थी. इसके बावजूद भी सोनम, राजा से शादी के लिए खुशी-खुशी तैयार हो गई, लेकिन किसी को नहीं पता था कि इसके पीछे एक साजिश छिपी थी. शादी से पहले ही सोनम ने सारा प्लान बना लिया था. वो राजा को हनीमून के लिए मेघालय लेकर जाएगी और अपने आशिक के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर देगी.

राजा को मारने के लिए सोनम ने मंगवाई थी कुल्हाड़ी

सोनम ने शादी के महज 10 दिन बाद ही राजा को हनीमून पर जाने के लिए मनाया. 22 मई 2025 को दोनों शिलॉन्ग पहुंचे. राजा को मारने के लिए सोनम और उसके आशिक ने 3 सुपारी किलर्स हायर किए थे. सोनम और राजा के शिलाँग पहुंचने से पहले ही ये तीनों असम के गुवाहाटी में मौजूद थे. किलर्स ने सोनम के दिए ऑडर्स के मुताबिक ऑनलाइन एक छोटी कुल्हाड़ी ऑर्डर की थी. इसी हथियार की मदद से बाद में राजा के ऊपर वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया. सोनम को हिरासत में लेने के बाद तीनों आरोपियों के भी हिरासत में ले लिया गया था. इसी बीच उन्होंने बताया कि जब कपल शिलाँग पहुंचा तो सोनम ने किलर्स के साथ अपनी लोकेशन शेयर की थी. जिसकी मदद से इस वारदात को अंजाम देना उनके लिए काफी आसान हो गया था.

सोनम ने आरोपियों को 20 लाख रुपये देने का किया था वादा

हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए बताया कि सोनम राजा को फोटोशूट के बहाने से एक पहाड़ी पर लेकर गई थी. जहां थोड़ी देर चलने के बाद उसने थकने का बहाना बनाया और पति से पीछे चलने लगी. इसी बीच तीनों आरोपी राजा के साथ चल रहे थे. वहीं जब सारे आरोपी थकने लगे तो उन्होंने राजा को मारने से इनकार कर दिया. जिसके बाद सोनम ने कहा- “मारना तो पड़ेगा” साथ ही सोनम ने भाड़े के किलर्स को 20 लाख रुपये देने का भी वादा किया.

ऐसे मिला था तीनों आरोपियों का सुराग

बीते शनिवार को मेघालय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इसी बीच पुलिस ने देखा कि सोनम राजा से दूर जाकर फोन पर चैट कर रही थी. जिसके बाद पुलिस ने सोनम की फोन डिटेलस निकालने का फैसला किया और इसी के चलते उन्हें तीनों आरोपियों का पता चला और पुलिस एक्शन मोड में आ गई.

नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम

राजा की मौत की साजिश को अंजाम देने के बाद सोनम शिलाँग से फरार हो गई और अपना फोन बंद कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी भी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से घर वापस लौट आए. वहीं, सोनम अकेले शिलांग से इंदौर आई और फिर वहां से गाजीपुर के लिए रवाना हो गई. जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि सोनम बनारस के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन जब उसे प्रेमी समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चला, तो उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया.

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case में बड़ा खुलासा, निगाहों के सामने सोनम ने कराई पति की हत्‍या

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital