Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है. यह वारदात उस वक्त हुई जब वे अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून पर गए थे. उनकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, लेकिन इस दर्दनाक घटना के साथ एक और चौंकाने वाली बात सामने आई — एक ज्योतिषी की भविष्यवाणियां जो सच साबित होती नज़र आ रही हैं.
राजा की मौत के कुछ दिन बाद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के एक ढाबे पर सरेंडर किया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए उसे पटना, फिर गुवाहाटी होते हुए शिलांग ले जाया गया.
वहीं इस मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि राजा की मां उमा रघुवंशी, बेटे की मौत के बाद अपने पारिवारिक ज्योतिषी के पास गईं थीं. उन्होंने सवाल किया कि उनकी बहू सोनम किस हालत में है? पंडित अजय दुबे ने बताया कि सोनम जिंदा है, न किसी जानवर ने उसे नुकसान पहुंचाया और न ही वह किसी खाई में गिरी है. उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्याकांड में सोनम की भूमिका संदिग्ध है.
ज्योतिषी ने दावा किया है कि राजा की हत्या में केवल सोनम ही नहीं, बल्कि एक और महिला भी शामिल हो सकती है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुल 8 से 10 लोग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने प्रश्न कुंडली के आधार पर यह जानकारी परिवार को पहले ही दे दी थी.
एक अन्य ज्योतिषी, एनके पांडे, जिन्होंने राजा और सोनम की कुंडली का मिलान किया था, उन्होंने शादी के बाद कई सावधानियां बरतने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि सोनम की विदाई 31 मई से पहले न करें. लेकिन विदाई जल्दी कर दी गई और दोनों 21 मई को यात्रा पर निकल गए.
पांडे के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा था कि 5 जून से पहले दोनों को यात्रा नहीं करनी चाहिए. लेकिन इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया और नतीजा सामने है.
सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से राजा से रिश्ता तय किया था. कुंडली मिलान में दोनों के ग्रह एक ही घर में मंगल होने के कारण विवाह को शुभ माना गया था.
शादी के बाद सोनम और राजा उज्जैन में एक शादी समारोह में गए थे, जहां से हनीमून की योजना बनी. इसके बाद ज्योतिषियों ने परिवार को फिर चेताया था कि आगे खतरा हो सकता है, लेकिन परिवार ने सोचा कि अधिक चर्चा से बातें बढ़ेंगी और भगवान पर भरोसा करते हुए चुप रहे.
ये भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश, रिमांड मिलने पर आज ही पूछताछ करेगी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…