Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश, रिमांड मिलने पर आज ही पूछताछ करेगी पुलिस

सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, वहां से कोलकाता और फिर गुवाहाटी हवाई मार्ग से लाया गया.

Sonam Raghuvanshi

फाइल फोटो

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय में अपने हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की चौंकाने वाली हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिलॉन्ग लाया गया. वह इस समय मेघालय पुलिस की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Sonam Raghuvanshi को गाजीपुर से किया गया था गिरफ्तार

सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, वहां से कोलकाता और फिर गुवाहाटी हवाई मार्ग से लाया गया. गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उसे गोपनीय तरीके से कार्गो गेट के जरिए बाहर निकाला गया और फिर शिलॉंग के सदर पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया. वहां गणेश दास अस्पताल में अनिवार्य चिकित्सकीय जांच के बाद उसे रातभर हिरासत में रखा गया.

ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश में गिरफ्तार आरोपियों के लिए 6 दिन और उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आरोपियों के लिए 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की है.

राजा की हत्या में शामिल अन्य चार आरोपी

इस मामले में चार अन्य आरोपी भी शामिल हैं. राज कुशवाहा (सोनम का कथित प्रेमी और हत्या का मास्टरमाइंड), आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान. इन सभी को भी शिलॉंग लाया गया है और कोर्ट में पेश होने तक पुलिस हिरासत में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- अगर सुपारी किलर नहीं करते राजा रघुवंशी की हत्या, तो सोनम के पास तैयार था प्लान बी, जानें कैसे करती मर्डर

पुलिस ने इस हत्या को पूर्व-नियोजित साजिश बताया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे “ऑपरेशन हनीमून” नाम दिया गया. इसके तहत 20 सदस्यीय विशेष टीम ने कई राज्यों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. अब सभी आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं और गहन पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital