देश

‘टोली अभियान’ से राजस्थान को फतह करेगी बीजेपी, जानिए क्या है भाजपा का पूरा प्लान

राजस्थान में इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. नई रणनीति बनाने के साथ ही जयपुर से लेकर दिल्ली तक शीर्ष नेतृत्व की बैठकों का दौर जारी है. बूथ लेवल के पदाधिकारियों को लगातार जीत का मंत्र दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अब बीजेपी ने नया प्लान तैयार किया है. जिसके दम पर राजस्थान विधानसभा चुनाव को जीतने की तैयारी है. नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसपर काम करना भी शुरू कर दिया है.

टोली अभियान पर जल्द शुरू होगा काम

दूसरी तरफ पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टोली अभियान के तहत लोगों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है. बीजेपी ने नए प्लान के तहत टोली अभियान शुरू किया है. इस अभियान में बीजेपी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि पन्ना प्रमुख पांच-पांच लोगों की टोली बनाकर उनके साथ प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi France Visit: PM मोदी की पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक, दोनों देशों में कई समझौते, पीएम ने कहा- भारत और फ्रांस नेचुरल पार्टनर

सूत्रों का ये भी कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व राजेंद्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष को मुख्य भूमिका में रखना चाह रहे हैं. प्रदेश के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने बैठक में पन्ना प्रमुखों को टोली बनाने के निर्देश दिए हैं.

टोली अभियान के जरिए वोटर्स को जोड़ने की तैयारी

टोली अभियान के जरिए प्रदेश में जितने भी बूथ अध्यक्ष या पन्ना प्रमुख हैं वे अपने बूथ पर पांच-पांच लोगों की टोली बनाकर मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे. ये लोग केंद्र सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखेंगे. ये अभियान सीपी जोशी की निगरानी में शुरू किया जाएगा. जिसके लिए जल्द ही नेताओं की जम्मेदारी तय की जाएगी. बीजेपी प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. जिसमें किसान, अपराध, पेपर लीक जैसे मामले शामिल हैं. इन मुद्दों पर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago