देश

ED Officer Salary: जानिए क्या है ईडी, कैसे बनते हैं ईडी के ऑफिसर, कितनी मिलती है सैलरी?

ED Officer SSC CGL Salary: आपने ED के बारे में तो जरूर सुना होगा. यह भारत में एक आर्थिक खुफिया एजेंसी. ED का मतलब है- एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (Enforcement Directorate). यह एजेंसी भारत में आर्थिक कानूनों को लागू करने और आर्थिक अपराधों से निपटने में अहम भूमिका निभाती है. सालभर देश में कहीं न कहीं, ED की रेड पड़ती ही रहती है. क्‍या आप जानते हैं कि ED के ऑफिसर कैसे बनते हैं और उनके कितनी सैलरी मिलती है? और उन्‍हें क्‍या-क्‍या सुविधाएं दी जाती हैं.

आइए यहां हम आपको बताएंगे ED यानी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से जुड़ी अहम बातें. जैसा कि ED भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का हिस्सा है, तो ये एक सरकारी नौकरी ही है. ईडी ऑफिसर के पदों पर नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को SSC CGL परीक्षा की तैयारी करनी होती है. इसके माध्यम से हर साल असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर की भर्ती आयोजित कराई जाती है. ईडी ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा आमतौर पर परीक्षा द्वारा ही आयोजित की जाती है.

उम्‍मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में संशोधन

ED ऑफिसर के पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आयोग द्वारा संशोधित किया गया है और अब इसे दो स्तरों, टियर 1 और 2 में आयोजित किया जाएगा. सरकारी पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फाइनल चयन उच्च अंक और रैंक के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त करने पर निर्भर करेगा. अब बात ED ऑफिसर को मिलने वाली सैलरी यानी कि वेतनमान की बात करें तो एक असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर को वेतनमान 7 के तहत 44900 से 142400 रुपये तक सैलरी मिलती है.

सैलरी स्ट्रक्चर अमाउंट
बेसिक सैलरी 44900 रुपये
ग्रेड पे लेवल 7
महंगाई भत्ता 15266 रुपये
मकान किराया भत्ता 12123 रुपये
यात्रा भत्ता 4800 रुपये
एसआईए (20%) 8980 रुपये
ग्रॉस सैलरी 86,492 रुपये
एनपीएस 4490 रुपये
सीजीएचएस 325 रुपये
सीजीईजीआईएस 2500 रुपये
कटौती 7315 रुपये
इन हैंड सैलरी 72000 रुपये

 

ED ऑफिसर की ड्यूटी और जिम्‍मेदारियां

चयन होने के बाद उम्मीदवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट और राजस्व विभाग के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय या उप-मंडल कार्यालय में तैनात किया जाता है. उसके बाद प्रशिक्षण और अनुभव के आधार पर आगे पदोन्‍नति होती रहती है. ED के ऑफिसर का ध्‍यान मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा उल्लंघन और आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों की जांच और मुकदमा चलाने पर भी केंद्रित रहता है. ED का प्राथमिक उद्देश्य काले धन की उत्पत्ति और प्रसार पर अंकुश लगाना और विदेशी मुद्रा और मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम से संबंधित कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें: PM Modi France Visit: PM मोदी की पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक, दोनों देशों में कई समझौते, पीएम ने कहा- भारत और फ्रांस नेचुरल पार्टनर

ED ऑफिसर को नौकरी की सेफ्टी और ग्रोथ भी मिलता है

ED ऑफिसर की जॉब प्रोफ़ाइल भारत सरकार के तहत एक ग्रुप-B राजपत्रित अधिकारी की है. इन पदों पर चयन होने पर न केवल आकर्षक वेतन पैकेज मिलता है, बल्कि नौकरी की सेफ्टी और ग्रोथ भी मिलता है. किसी भी ED ऑफिसर को मूल वेतन के साथ-साथ कई भत्ते भी मिलते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago