देश

अमित शाह का ‘मिशन राजस्थान’; भारत-पाक बॉर्डर पर 360 डिग्री सुरक्षा योजना शुरू, 15 KM के दायरे में चलेंगे बुलडोजर

भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और व्यापक प्लान तैयार किया है. इस नई पहल का नाम ‘360-डिग्री सुरक्षा योजना’ रखा गया है, जिसका मकसद घुसपैठ, अवैध गतिविधियों, साइबर अपराध और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी चुनौतियों पर एक साथ सख्त कार्रवाई करना है.

बीकानेर में हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इसकी समीक्षा की. इस बैठक में सीमा से जुड़े सुरक्षा ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई. इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), सीबीडीटी, राजस्थान पुलिस और कई अन्य केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ मौजूद रहे. साथ ही राजस्थान के पांच सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी भी बैठक का हिस्सा बने.

सीमा पर अवैध निर्माण और घुसपैठ पर सख्ती

बैठक में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया गया कि सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गृह मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि ऐसे सभी ढांचों की तुरंत पहचान की जाए और उन्हें हटाने में कोई ढिलाई न बरती जाए. इसे लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने को कहा गया है.

इसके साथ ही घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी जैसे मामलों पर भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की बात कही गई.

अमित शाह ने यह भी कहा कि BSF और राज्य पुलिस जैसी एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा. इसके लिए एक संयुक्त सीमा प्रबंधन प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि खुफिया जानकारी तेजी से साझा हो सके और तुरंत कार्रवाई हो पाए.

साइबर अपराध और फर्जी नेटवर्क पर भी नजर

सिर्फ सीमा ही नहीं, बल्कि डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराध को लेकर भी बैठक में गंभीर चर्चा हुई. जिला मजिस्ट्रेटों को अब शेल कंपनियों, म्यूल अकाउंट्स और संदिग्ध लेन-देन पर तुरंत कार्रवाई के अधिक अधिकार दिए गए हैं. इसके अलावा नकली आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क और अवैध वित्तीय गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है.

साइबर अपराध से निपटने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन ‘1930’ के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया, ताकि आम लोग तुरंत मदद ले सकें और शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई हो.

गृह मंत्री ने हाल ही में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है, तभी इन कानूनों का असर जमीन पर दिखेगा.

ये भी पढ़ें- एनडीए की बंपर जीत ने दिलाई 2010 की याद, विपक्ष फिर हुआ कमजोर

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago