देश

स्मार्ट पुलिसिंग पर राजस्थान डीजीपी का जोर! अपराधियों से आगे रहने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों और डिजिटल टूल्स का करें इस्तेमाल

Rajasthan News: राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से बदलती चुनौतियों के अनुरूप खुद को लगातार अपडेट रखने और तकनीक आधारित पुलिसिंग को अपनाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि आज पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. साइबर अपराध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीकों के बढ़ते प्रभाव ने पुलिस के सामने नई तरह की चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. ऐसे में अधिकारियों के लिए जरूरी है कि वे अपने ज्ञान, कौशल और तकनीकी दक्षता को लगातार मजबूत करें.

डीजीपी राजीव शर्मा जयपुर स्थित इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी में राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों से आए 48 आरपीएस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

अपने संबोधन में डीजीपी शर्मा ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग की सफलता केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल और मजबूत अभियोजन पर निर्भर करती है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जांच के दौरान हर तथ्य का गहराई से विश्लेषण करें और तकनीकी संसाधनों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें.

पीड़ितों को न्याय दिलाना उद्वेश्य

डीजीपी ने पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराधियों तक पहुंचना नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाना भी है. इसके लिए संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच बेहद जरूरी है.

उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, संगठित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और न्यायालयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया. डीजीपी ने अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने और कानून व तकनीक में हो रहे नए बदलावों से अपडेट रहने की सलाह दी.

राजीव शर्मा ने आईसीजेएस यानी इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी इस्तेमाल पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि इन तकनीकों की मदद से अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक, गुणवत्तापूर्ण और तेज बनाया जा सकता है.

मोहन शर्मा ने अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक प्रदीप मोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्यों की जानकारी दी. वहीं, महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात अनिल पालीवाल ने अधिकारियों को सतत अध्ययन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर डीजीपी प्रशिक्षण एवं यातायात अनिल पालीवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा, उप महानिरीक्षक पुलिस एवं निदेशक इंटेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी प्रदीप मोहन शर्मा सहित अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

आरपीएस अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आरपीएस अधिकारियों को साइबर अपराध, आधुनिक जांच तकनीक, डिजिटल साक्ष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, न्यायिक दृष्टिकोण, राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और समकालीन पुलिसिंग जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ईरान ने भारत को कहा धन्यवाद, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने को बताया दोस्ती की मिसाल

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एच.जी. राघवेन्द्र सुहासा ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

5 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

11 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

23 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

31 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

40 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago