देश

UP News: फर्जी कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में संचालित फर्जी स्कूल और मदरसों के बाद अब योगी सरकार फेक कोचिंग संस्थानों पर भी लगाम लगाने जा रही है. इसको लेकर शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और एक प्रोफार्मा बनाकर प्रदेश भर के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को भेज दिया है औऱ निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में चल रहे सभी छोटे-बड़े कोचिंग संस्थानों की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर एक हफ्ते के अंदर भेजी जाए. इसी के बाद से जिले स्तर पर डीआईओएस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

सील किए गए कई स्कूल

मालूम हो कि पिछले महीने बेसिक के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा फर्जी स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया गया था और इस दौरान पकड़े गए नए फर्जी स्कूलों से जुर्माना वसूला गया है. तो वहीं पिछली बार जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई और वे फिर से खुले मिले तो उन पर भी जुर्माना किया गया और इसी के साथ ही प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया.कई स्कूलों को मानक के विपरीत पाने पर सील भी कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Kanpur: नौकरी नहीं मिली तो बन गया फेक स्क्वाड्रन लीडर, लाखों रुपये लेकर बेरोजगारों को बांटने लगा फर्जी नियुक्ति पत्र, फिर ऐसे खुला राज

75 जिलों के DIOS को दिए गए कार्रवाई के निर्देश

तो वहीं अब फर्जी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया गया है. इसको लेकर प्रदेश के 75 जिलों के सभी डीआईओएस को शासन स्तर से पत्र भेज दिया गया है. इसी के साथ पूछा गया है कि जिले में पंजीकृत कोचिंग संस्थानों की संख्या क्या है. इसी के साथ कोचिंग संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी पूछी गई है. इसे अलावा प्रोफार्मा भरकर मांगा गया है. बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी डीआईओएस को जो प्रोफार्मा भेजा है, उसमें क्रमवार कोचिंग संस्थानों की जानकारी मांगी गई है. इसी के साथ वैध और अवैध कोचिंग संस्थानों की संख्या भी मांगी गई है औऱ अब तक की पूरी जानकारी भरकर शिक्षा निदेशालय भेजने को कहा गया है.

विवरण प्राप्त होने के बाद अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चलेगा अभियान

तो वहीं प्रदेश के सभी जिलों से अवैध कोचिंग संस्थानों की जानकारी प्राप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा. जानकारी सामने आई है कि यूपी सरकार को अवैध कोचिंग संस्थानों के बारे में तमाम सूचनाएं मिली हैं. इसी के बाद इन संस्थानों की जांच कराए जाने को लेकर निर्णय किया गया है और इसी के बाद इन संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago