देश

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में नतीजों से पहले हलचल तेज, वसुंधरा कैंप में हुई कई मीटिंग, बीजेपी नेताओं ने साधा बेनीवाल से संपर्क

Rajasthan Election Result 2023: चार राज्यों के साथ ही राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं. वही नतीजो से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी द्वारा जहां अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं वहीं मतगणना के बाद कांग्रेस और बीजेपी द्वारा सरकार बनाने के लिए बनने वाले सभी समीकरणों पर जहां मंथन का दौर जारी है वहीं इसे लेकर पार्टियों द्वारा हल संभव प्रयास भी शुरु हो गए हैं. चुनावी एग्जिट पोल में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही थी. निर्दलीय और बागी उम्मीदवारो पर खास नजर बनाई गई है.

नतीजों से पहले तेज हुई हलचल

नतीजो से ठीक पहले शनिवार की रात बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कैंप में लगातार कई बैठकें हुई हैं. यह आज सुबह 3 बजे तक चली है. वहीं बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) मुखिया हनुमान बेनीवाल से भी संपर्क साधा है. आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल एनडीए गठबंधन का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन साल 2020 में किसान बिल को लेकर वे एनडीए गठबंधन से अलग हो गए थे. बता दें कि विगत विधानसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

इसे भी पढें: Election Results 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर

राज्य में मुख्य टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मानी जा रही है. कांग्रेस ने अपने प्रचार के दौरान ‘काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से’ का नारा दिया था. वहीं परिणाम को लेकर पार्टी द्वारा अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं. इस चुनाव में भाजपा ने ‘मोदी साथे राजस्थान’ का नारा दिया था.

वहीं राजस्थान में भाजपा की जीत का दावा करते हुए राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “पूर्ण बहुमत, स्पष्ट बहुमत, प्रचंड बहुमत-यह जनता ने आशीर्वाद भाजपा को दिया है. आज कुशासन का अंत हो रहा है, असत्य हार रहा है और सुशासन आएगा, न्याय की जीत होगी और यही जनता ने जनादेश दिया है.”

राज्य के विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए मतगणना शुरु हो चुकी है. वहीं अपनी-अपनी जीत के दावों के साथ पार्टियां अभी से जश्न मनाती हुई भी दिख रही हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

38 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

46 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago