देश

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में जयंत चौधरी की RLD की भरतपुर सीट पर जीत, कांग्रेस ने दिया था समर्थन

Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान चुनावों के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट तौर पर बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. वहीं इन चुनावों में कई अन्य दल भी अपना भाग्य आजमाते हुए दिखे. औवैसी की पार्टी से लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने अपनी किस्मत को आजमाया. वैसी की पार्टी ने तो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन राष्ट्रीय लोकदल पार्टी एक सीट पर सफल रही. हीं राजस्थान की भरतपुर विधानसभा सीट पार्टी की झोली में आई है. पार्टी के मुखिया जयंत चौधरी ने भरतपुर की जनता का इस पर आभार भी जताया है. बता दें कि इस सीट पर रालोद ने डॉ सुभाष गर्ग को उम्मीदवार बनाया था. जिनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी विजय बंसल से था. रालोद प्रत्याशी नें ऐसे में 5180 वोटों से उन्हें हराया है.

भरतपुर में मिली जीत पर जयंत चौधरी ने एक्स पर लिखा कि, “भरतपुर की जनता को आभार, दुबारा मौका दिया है! पांच साल किसान-कमेरा, युवा के मुद्दों को आगे रखते हुए राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल को और मेहनत करनी होगी!”

रालोद प्रत्याशी ने पाए इतने वोट

राजस्थान की भरतपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही रालोद को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया था. बता दें कि भरतपुर की इस सीट पर सुभाष गर्ग दोबारा विजयी हुए हैं. सुभाष गर्ग को जहां 80464 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी विजय बंसल को 75284 वोटों से संतोष करना पड़ा. ऐसे में रालोद प्रत्याशी सुभाष गर्ग 5180 वोटों से विजयी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election Results: कन्हैयालाल हत्याकांड के कारण उदयपुर सीट आई थी चर्चा में, जानिए इस सीट का हाल

साल 2018 में भी मिली थी रालोद को जीत

पिछले विधानसभा चुनाव साल 2018 में राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सुभाष गर्ग को 52,869 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार विजय बंसल को उन्होंने हराया था. विजय बंसल ने उस चुनाव में 37,159 मत हासिल किए थे. वहीं 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. जयंत चौधरी ने इस सीट पर पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार किया था.

Rohit Rai

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

53 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago