खेल

IND vs AUS: आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं! जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम में कंगारू टीम का कैसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार तीन दिसंबर को खेला जाना है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच ये मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में पहले से ही कब्जा जमाए हुए हैं. भारत की कोशिश होगी कि आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज को 4-1 से अपने नाम करे. लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतना इतना आसान नहीं होने वाला है. आईए जानते हैं दोनों टीमें के आंकड़े और रिकॉर्ड्स.

चिन्नास्वामी में कंगारू टीम को हराना आसान नहीं

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम आज तक एक भी मैच नहीं हारी है. इस मैदान पर कंगारू टीम अब तक दो मुकाबले खेले हैं. जिसमें दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. वहीं इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को भी हराया है. वहीं भारत इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो मैचों में भारत को जीत मिली है. वहीं तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल को मिला बड़ा सम्मान, स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजे गए

दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए हैं 30 मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से 18 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 11 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बिना नतीजे का रहा है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, आवेश खान.

ये भी पढ़ें- Bangladesh vs New Zealand: टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से हराया

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

जेसन बेहरेनडॉर्फ, ट्रेविस हेड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, एरॉन हार्डी, बेन मैकडरमॉट, मैथ्यू वेड ( कप्तान और विकेटकीपर), जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

21 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

44 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

52 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

54 minutes ago