देश

नकली इंजेक्शन ने छीनी माताओं की जिंदगी? कोटा अस्पताल में नकली दवाओं के खेल का खौफनाक मंजर

Kota Hospital Case: कोटा के सरकारी अस्पताल में चंद रुपयों के कमीशन के चक्कर में गर्भवती महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगा दी गई. यहां डिलीवरी के बाद माताओं को दी जाने वाली जीवनरक्षक दवा ही नकली और जानलेवा निकली. इस खूनी लापरवाही ने अस्पताल प्रशासन और भ्रष्ट सिस्टम के चेहरे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है.

राजस्थान के कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Kota New Medical College Hospital) में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला खौफनाक मामला सामने आया है. यहां डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग रोकने के लिए प्रसूताओं को दिए गए ‘ऑक्सीटोसिन’ (Oxytocin) इंजेक्शन नकली निकले, जिसके कारण 5 माताओं की मौत हो गई और 12 महिलाएं किडनी फेलियर (kidney failure) व गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही हैं.

ड्रग कंट्रोल विभाग की लैब रिपोर्ट के अनुसार, अमृतसर की ‘जैक्सन लैबोरेट्रीज’ (Jackson Laboratories) के इस इंजेक्शन में मुख्य सॉल्ट गायब था और उसकी जगह सिर्फ पानी भरा हुआ था.

अन्य दवाइयां और उपकरण भी जांच में फेल

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई की गईं करीब 11 से 24 अन्य दवाइयां और उपकरण भी जांच में फेल पाए गए हैं. चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी उच्च स्तरीय अनुमति के, लोकल स्तर पर एक बाहरी कंपनी से चुपके से करीब 4,000 संदिग्ध इंजेक्शन खरीदे और इन्हें 11,500 से अधिक गर्भवती महिलाओं को लगा दिया गया.

लापरवाही छुपाने के लिए डॉक्टरों को किया सस्पेंड

बता दें कि शुरुआत में प्रशासन ने अपनी लापरवाही छुपाने के लिए डॉक्टरों को सस्पेंड कर बलि का बकरा बनाया था. लेकिन अब लैब रिपोर्ट  (medical update) ने साफ कर दिया है कि असली गुनाहगार चंद रुपयों के कमीशन के लिए नकली दवाओं की सप्लाई करने वाली भ्रष्ट चेन और जिम्मेदार अधिकारी हैं (hospital investigation).

यह भी पढ़ें:  ‘हृदय में राम, नयनों में कृष्ण…’! सायोनी घोष के ‘काबा-मदीना’ राग पर BJP समर्थक लाए नया ट्विस्ट, Video हुआ वायरल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

5 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

9 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

23 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

29 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

44 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

49 minutes ago