आईपीएल

RCB vs GT: गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, फाइनल टिकट के लिए हाई-वोल्टेज भिड़ंत

RCB vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यह आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 मुकाबला है, जो धर्मशाला में खेला जा रहा है. जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा.

दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 18-18 अंक हासिल किए थे. बेहतर नेट रन रेट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टेबल टॉपर रही, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर रही. इस सीजन में दोनों टीमें पहले भी दो बार भिड़ चुकी हैं और एक-एक मैच जीता है.

जीतने वाली टीम फाइनल में

आरसीबी की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है, जिसमें विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार अहम भूमिका निभाते हैं. टीम ने कई बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार अच्छे फॉर्म में हैं.

वहीं गुजरात टाइटंस के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से विकेट निकाल सकते हैं, जबकि राशिद खान बीच के ओवरों में रन रोकने के लिए अहम हैं. बल्लेबाजी में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर टीम की रीढ़ हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी.

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले RCB के कप्तान?

टॉस हारने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि पिच अच्छी और कड़ी है, जिस पर गेंद अच्छे से बैट पर आएगी. उनका मानना है कि मैच के दौरान पिच ज्यादा नहीं बदलेगी. उन्होंने बताया कि टीम की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने और गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने की होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि क्वालिफायर जीतकर सीधे फाइनल में पहुंचना टीम के लिए अच्छा मौका है, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान सिर्फ इस मैच पर है और वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.


ये भी पढ़ें: “हारकर जीतने वाले को…” पंजाब किंग्स कहते हैं? 3 प्लेऑफ, 2 फाइनल… 19 साल का इंतजार, फिर वही पुराना दर्द!


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing 11)

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

4 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

5 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

38 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

54 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago