देश

Rajasthan Paper Leak: फॉरेस्ट गार्ड पेपर लीक मामले में एक सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए आंसर शीट हुई थी वायरल

Rajasthan Paper Leak:  राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की गई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है. राजस्थान में रीट परीक्षा का मामला अभी सुलझा भी नहीं था एक नया मामला सामने आ गया है. रविवार यानि कि 13 नवंबर 2022 को राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जा रही फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा कथित रूप से सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई है.

विद्युत विभाग का कर्मचारी गिरफ़्तार

पेपर लीक मामले में पुलिस ने राजसमंद के विद्युत विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ़्तार किया है. SP सुधीर चौधरी ने बताया, “SOG की सूचना पर दीपक शर्मा को गिरफ़्तार किया गया. हमें इससे फॉरेस्ट गार्ड के दूसरी पाली के दूसरे पेपर की उत्तर पत्रिका मिली जो सही पाई गई है.

10 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने इस मामले में एक सरकारी कर्मचारी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि राज्य के 6 जिलों में 12 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है.  राजसमंद SP सुधीर चौधरी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इसने यह उत्तर पत्रिका को दो लोगों के साथ शेयर किया है. हमने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है. दीपक को यह पत्रिका पवन सैनी ने दी थी. जिसको जयपुर से हिरासत में लिया गया है. हमने अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया है. इन आरोपियों को राजसमंद लाया जाएगा.

आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में पहली पारी के पेपर का फोटो खींचकर आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी. इस मामले में पुलिस ने करौली के दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है. दीपक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि दौसा में लालसोट क्षेत्र के गांव अजयपुरा के हेमराज मीणा से उसने पेपर लिया था.

इस मामले में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हेमराज मीणा को लालसोट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया हैं. हेमराज दौसा के PG कॉलेज के सेंटर में आया था. आरोपी ने आंसर शीट भेजने की बात को स्वीकार भी कर लिया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago