नवीनतम

तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का ऐलान, इस टॉक शो को करेंगे होस्ट

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की अफवाह इन दिनों सुर्खियों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस कपल के अलग होने के अफवाह के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने सबको चौंका कर रख दिया है.

दरअसल, यह कपल उर्दूफिल्कस के लिए एक टॉक शो लेकर आने वाला है.ऐसा पहली बार होगा कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक  एक साथ टॉक शो में नजर आएंगे. 

सानिया मिर्जा शो को लेकर उत्साहित हैं

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के इस शो का नाम ‘द मलिक मिर्जा शो’ है.वहीं इस टॉक शो के बारे में बात करते हुए सानिया मिर्जा ने कहा था कि ‘उन्हें साथ में नई चीजें करना बहुत पंसद है. जैसे ही यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित है.

जल्द ले सकते हैं तलाक

पाकिस्तान के सूत्रों के मुताबिक सानिया और शोएब कानूनी मसले हल करने के बाद तलाक की घोषणा कर देंगे. ये दोनों  12 साल के शादी के रिश्ते को खत्म करने की ओर आगे बढ़ चुके हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी  बयान  सामने नहीं आया है.

बता कि सानिया और शोएब के तलाक के बारे में अभी तक उन लोगों के  तरफ से कोई  बयान सामने नहीं आया हैं. लेकिन एक करीबी सूत्र के मुताबिक वे लीगल मसलों पर बातचीत कर रहे हैं. इसके हल होने के बाद तलाक का ऐलान किया जा सकता है. इन दोनों के पास एक बेटा भी है. बेटे इजहान की जिम्मेदारी  ये दोनों ही संभालेंगे. इजहान करीब 4 साल का है.

शोएब मलिक दे रहे हैं मिर्जा को धोखा

पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आयी है. कि शोएब मलिक  सानिया मिर्जा को धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की को डेट कर रहे हैं. इस वजह से  सानिया और शोएब के रिश्ते में दूरियां आयी है.  और इसी कारण से दोनों ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि दोनों ने  तलाक को  लेकर अभी तक कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया है.

बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने परिवार के एल्बम से कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं है और लिखा, “मैं इस जीवन में बहुत कुछ हूं लेकिन मेरी पसंदीदा एक तुम्हारी मां बनना है. यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था जिस दिन आपका जन्म हुआ था, और आप मुस्कुराए थे”.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago