यूटिलिटी

रिपोर्ट: EaseMyTrip की कमाई में बंपर उछाल, दूसरी तिमाही में सबसे अधिक ग्रॉस रेवेन्यू बुकिंग

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है. लगातार मुनाफे में रहने वाली इस कंपनी ने दूसरी तिमाही में सबसे अधिक ‘ग्रॉस रेवेन्यू बुकिंग’ (GBR) दर्ज की है. 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी ने अपने आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें दूसरी तिमाही के लिए अब तक का सर्वाधिक ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू दर्ज किया है.

कंपनी ने H1FY23 के लिए 3,641 करोड़ रु का GBR हासिल किया है, जो FY22 के पूरे वर्ष के 3,716 करोड़ रुपये के ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू के लगभग बराबर है.

ऑपरेशंस से 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू 

कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के बेंचमार्क को पार करते हुए एक तिमाही में ऑपरेशन से अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल किया है. वित्तीय वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के 57 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में 109 करोड़ रुपये हो गया है.

ब्रांड स्पॉन्सर्ड करने में भी अव्वल 

कंपनी ने भारत के सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट में ब्रांड बिल्डिंग की पहल की और 13 करोड़ का ‘वन टाइम इनवेस्टमेंट’ किया है. कंपनी एशिया कप 2022 के लिए को-पॉवर्ड स्पॉन्सर थी. दूसरा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 सीजन 2 में प्रेजेंटिंग पार्टनर है. EaseMyTrip स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग ऑपर्च्युनिटीज के लिए अपने निवेश को संतुलित और ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करती है.

वन टाइम इनवेस्टमेंट के अलावा, कंपनी ने अगस्त और अक्टूबर में ‘ट्रैवल कार्निवल सेल’ और ‘ट्रैवल उत्सव सेल्स’ शुरू किया था, जिससे क्रमशः 300 करोड़ रुपये और 555 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन फ्लो देखने को मिला था. खास बात की तमाम आर्थिक झंझावातों के बीच कंपनी ने अपने मुनाफे को बढ़ाए रखना जारी रखा है.

देश का ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल है EaseMyTrip

EaseMyTrip देश का प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल है. यह कंपनी ट्रैवल से संबंधित तमाम सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी के पोर्टल के जरिए एयरप्लेन टिकट, रेल टिकट, होटल ए़ंड हॉलिडे पैकेज और बस के टिकट बुक किए जा सकते हैं. EaseMyTrip अपने यूजर्स को बुकिंग के दौरान जीरो-सुविधा शुल्क का विकल्प भी प्रदान करता है.

EaseMyTrip अपने यूजर्स के लिए 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू एयरलाइनों, 2 मिलियन से अधिक होटलों के साथ-साथ भारत के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन, बस टिकट और टैक्सी सर्विस की सुविधा प्रदान करता है. 2008 में स्थापित कंपनी के ऑफिस नोए़डा, बेंगलुरु और मुंबई के साथ-साथ कई प्रमुख शहरों में हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

1 minute ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

10 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

19 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

19 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

26 minutes ago