चुनाव

ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर कोर्ट सख्त, लालू परिवार से जुड़े जमीन-नौकरी घोटाले में तीन आरोपी समन

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से जुड़े मशहूर ‘लैंड फॉर जॉब्स’ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए स्पेशल जज विशाल गोग्ने ने तीन आरोपियों- मुस्तकीम अंसारी, लाल बाबू चौधरी और राजेंद्र सिंह-को कोर्ट में हाजिर होने का समन जारी किया है.

इन पर आरोप है कि इन्होंने लालू के परिजनों को पटना और आसपास के इलाकों में सात जमीन के प्लॉट सौंपे, बदले में रेलवे में ग्रुप डी नौकरियां दिलाई गईं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, यह घोटाला 2004-2009 के दौरान लालू के रेल मंत्री रहते हुआ, जब परिवार ने AK Infosys जैसी कंपनियों के जरिए प्रॉपर्टी हथियाई.

सप्लीमेंट्री चार्जशीट और ED की जांच

ED की जांच में करीब 600 करोड़ रुपये के प्रॉसीड्स ऑफ क्राइम का खुलासा हुआ, जिसमें 350 करोड़ की अचल संपत्तियां और 250 करोड़ के लेन-देन शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटियां मीसा भारती, हेमा यादव और बेटे तेज प्रताप व तेजस्वी को जमीनें ‘गिफ्ट डीड’ के नाम पर मिलीं, जो बाद में बेच दी गईं.

हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया कि ED ने अगस्त 2024 में 11 आरोपियों के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें लालू परिवार के करीबी अमित कत्याल भी नामजद हैं. सितंबर 2024 में कोर्ट ने लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप समेत 16 लोगों को पहले ही समन जारी कर चुका है. CBI ने मई 2022 में केस दर्ज किया था, और राष्ट्रपति ने लालू के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी.

अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

कोर्ट ने ED को चार्जशीट की कॉपी, दस्तावेज और अनरिलायड दस्तावेजों की लिस्ट आरोपी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. लालू के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन सैंक्शन की कॉपी भी मुहैया कराई जाएगी. मामला 13 अक्टूबर को दैनिक आधार पर दस्तावेजों की जांच के लिए निर्धारित है. RJD नेता ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है, लेकिन ED का दावा है कि सबूत मजबूत हैं. यह कार्रवाई बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें: रोहिणी ने पिता लालू, भाई तेजस्वी और पार्टी RJD को किया अनफॉलो, तेजप्रताप यादव बोले- बहन का अपमान किया तो चलेगा सुदर्शन चक्र

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

32 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

32 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

36 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

51 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

53 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago