देश

मवेशियों को कुचला, राहगीरों को उड़ाया…, राजस्थान में बेकाबू ट्रेलर ने मचाया तांडव

रिपोर्ट – गजेन्द्र लक्षकार


Rajasthan Truck Rampage: सलूम्बर झल्लारा बांसवाड़ा जिले के लोहारिया से शुरू हुआ एक बेकाबू ट्रेलर का तांडव झल्लारा पहुंचते-पहुंचते किसी फिल्मी पीछा करने वाले सीन में बदल गया. रात करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क पर मौत बनकर दौड़ा और करीब 40 किलोमीटर तक पुलिस की नाकाबंदियां तोड़ते हुए मवेशियों, राहगीरों और वाहनों को चपेट में लेता रहा.

लोहारिया से शुरू हुई इस घटना के बाद साबला और आसपुर तक हड़कंप मच गया. जहां-जहां से ट्रेलर गुजरा, वहां सड़क पर अफरा-तफरी और लोगों में दहशत फैल गई. चालक ने कथित रूप से लोहारिया, साबला और आसपुर थाना पुलिस की नाकाबंदियां तोड़ दीं, लेकिन ट्रेलर की रफ्तार कम नहीं की.

तीन राहगीरों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झल्लारा क्षेत्र के बाबाकुड़ी के पास ट्रेलर ने तीन राहगीरों को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में आगे निकल गया. इसके बाद झल्लारा थाने से कुछ दूरी आगे चल रही एक कार को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसों के बावजूद चालक नहीं रुका और वाहन को लगातार तेज रफ्तार में भगाता रहा.

तीन जिलों की सीमा तक हुआ पीछा

घटना की सूचना मिलते ही लोहारिया थाना पुलिस सबसे पहले ट्रेलर के पीछे लगी. बाद में साबला और आसपुर थाना पुलिस ने भी पीछा शुरू किया. चालक लगातार नाकाबंदियां तोड़कर भागता रहा.

इस दौरान डूंगरपुर जिले के कई युवक भी अपने वाहनों से ट्रेलर का पीछा करते हुए झल्लारा तक पहुंच गए. युवक पुलिस को लगातार ट्रेलर की लोकेशन की जानकारी देते रहे. ट्रेलर के झल्लारा की ओर आने की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई.

पंचर टायरों पर भी भागता रहा ट्रेलर

झल्लारा थानाधिकारी सीआई जय किशन फुलवारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बांसवाड़ा मार्ग पर थाने के सामने नाकाबंदी की. सड़क पर टायर बस्टर बिछाया गया.

तेज रफ्तार ट्रेलर जैसे ही टायर बस्टर पर चढ़ा, उसके टायर पंचर हो गए. इसके बावजूद चालक ने ट्रेलर नहीं रोका और पंचर टायरों के साथ ही वाहन को आगे भगाता रहा.

झल्लारा पुलिस ने भी पीछा नहीं छोड़ा. करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आलपुर गांव के निकट पुलिस ने ट्रेलर को घेर लिया और चालक को दबोच लिया.

कार्रवाई में कांस्टेबल घायल

ट्रेलर को रोकने और चालक को काबू करने की कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल राजेश टेलर के हाथ में चोट लग गई. वहीं अफरा-तफरी के बीच सीआई जय किशन फुलवारिया का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया.

इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए चालक को भागने का मौका नहीं दिया और उसे हिरासत में ले लिया.

112 वाहन के चालक को भी पहुंचाई चोट

देर रात मिली जानकारी के अनुसार लोहारिया थाना क्षेत्र में 112 वाहन के चालक को भी चोट आने की सूचना है. वहीं ट्रेलर द्वारा रास्ते में तीन से चार स्थानों पर सड़क पर बैठी गायों को भी टक्कर मारने की जानकारी सामने आई है.

फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. ट्रेलर की चपेट में आए घायलों, क्षतिग्रस्त वाहनों और अलग-अलग घटनास्थलों की जानकारी जुटाई जा रही है. समाचार लिखे जाने तक घायलों की कुल संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी.

लोहारिया से झल्लारा तक करीब 40 किलोमीटर चले इस हाई-वोल्टेज घटनाक्रम ने तीन जिलों की सीमा से जुड़े पुलिस थाना क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया. झल्लारा पुलिस की नाकाबंदी और टायर बस्टर की रणनीति ने आखिरकार बेकाबू ट्रेलर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago