देश

राजस्थान में पानी पर बवाल: मटके-बाल्टियां लेकर कलेक्टरी पहुंचीं महिलाएं, प्रदेशभर में गहराया संकट

Rajasthan Water Crisis: राजस्थान के डूंगरपुर इलाके में भीषण गर्मी के बीच वार्ड 16 में एक हफ्ते से पानी की सप्लाई ठप होने पर हालात गंभीर हो गए. गुरुवार (30 अप्रैल) को बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटके और बाल्टियां लेकर कलेक्टरी पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया. आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले 7 दिनों से एक बूंद पानी नहीं आया, जिससे घरों का पूरा कामकाज ठप हो गया है. शिकायतों के बावजूद अधिकारी केवल ‘तकनीकी खराबी’ का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं. आखिरकार वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल जलापूर्ति बहाल करने की मांग की.

सिर्फ डूंगरपुर नहीं, पूरे राजस्थान में बिगड़ते हालात

डूंगरपुर का यह संकट राज्य की व्यापक जल समस्या की तस्वीर भी दिखाता है. प्रदेश में इस समय जलाशयों का स्तर घटकर करीब 52% रह गया है और सैकड़ों छोटे बांध पूरी तरह सूख चुके हैं. तेज गर्मी और 45°C तक पहुंचते तापमान ने पानी की मांग बढ़ा दी है, जबकि सप्लाई लगातार घट रही है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे जिलों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां लोग टैंकरों पर निर्भर हो चुके हैं. वहीं जयपुर जैसे बड़े शहर भी अब पानी की कमी से जूझने लगे हैं.

आदिवासी और दक्षिणी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

डूंगरपुर, बांसवाड़ा और उदयपुर जैसे आदिवासी क्षेत्रों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि यहां पेयजल के लिए मुख्य रूप से ट्यूबवेल और स्थानीय स्रोतों पर निर्भरता है. कई इलाकों में जलस्रोत सूखने लगे हैं, यहां तक कि प्यासे वन्य जीव भी गांवों की ओर आने लगे हैं, जिससे संकट और गहरा गया है.


ये भी पढ़ें: सैलरी मांगने की मिली ऐसी सजा! बरेली में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ VIRAL; देखें


जमीनी हकीकत बनाम दावे

हालांकि सरकार ने हर जिले में समर कंटीजेंसी प्लान लागू करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अभी भी नियंत्रण से बाहर नजर आ रहे हैं. कई जिलों में योजनाएं कागजों तक सीमित हैं, जबकि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. डूंगरपुर का यह प्रदर्शन सिर्फ एक वार्ड की समस्या नहीं, बल्कि उस बड़े जल संकट की चेतावनी है, जो इस गर्मी में पूरे राजस्थान को अपनी चपेट में ले सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago