Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैलरी मांगने की मिली ऐसी सजा! बरेली में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ VIRAL; देखें

Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को अपनी बेटी की बकाया मजदूरी मांगने पर बेरहमी से पीटा गया. आरोपी महिला ने उसे 11 थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी दी.

UP News Bareilly Viral Video

रिपोर्ट- चीकू


Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक घर में काम करने वाली बेटी की बकाया मजदूरी मांगने गई उसकी मां के साथ न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि मालकिन ने सरेराह उसे 11 थप्पड़ जड़ दिए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विमला देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पिछले 8 महीनों से करगैना क्षेत्र की निवासी ममता के घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती थी. बेटी का वेतन 5000 रुपये प्रति माह तय हुआ था, लेकिन पिछले 8 महीनों से उसे एक भी पैसा नहीं दिया गया. हाल ही में बेटी की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. अस्पताल में भर्ती बेटी ने अपनी मां विमला देवी को ममता के पास बकाया पैसे लेने के लिए भेजा था.

मजदूरी मांगी तो मिलीं गालियां और थप्पड़

पीड़िता के अनुसार, जब वह ममता की दुकान पर पहुंची और अपनी बेटी के हक के पैसे मांगे, तो आरोपी महिला आगबबूला हो गई. उसने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि बुजुर्ग महिला को एक के बाद एक 11 थप्पड़ जड़ दिए. वायरल वीडियो में आरोपी महिला पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भी सुनाई दे रही है. विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी परचून की दुकान के 1200 रुपये उधार होने का जिक्र करते हुए काम को लेकर भी अपशब्द कहे.


ये भी पढ़ें: गोंडा बना वासेपुर: ‘जय भीम’ गाने के चक्कर में पिटे डीजे वाले बाबू, ‘बारातियों’ को याद आई नानी


पुलिस की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने और एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सुभाषनगर में आरोपी महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जांच की गई, जिसमें पारिश्रमिक विवाद के चलते मारपीट की पुष्टि हुई है. पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital