उत्तर प्रदेश

Meerut: दुल्हन के स्वागत में चली गोली, जल चढ़ा रहे पड़ोसी की मौत; खुशियां मातम में बदलीं

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में एक शादी की खुशी अचानक बड़े हादसे में बदल गई. बुधवार को गांव के रहने वाले आदेश की शादी थी, और पूरी रात बारात मोदीपुरम के ललसाना गांव में धूमधाम से चली. गुरुवार की सुबह जब दूल्हा-दुल्हन वापस घर पहुंचे, तो माहौल खुशी और उत्साह से भरा हुआ था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही मिनटों में दर्दनाक घटना में बदल जाएगी.

जैसे ही दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे, उसी समय परिवार के ही एक सदस्य, दूल्हे के चाचा विक्की ने उत्साह में आकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं. दुर्भाग्य से एक गोली सामने स्थित घर की छत पर खड़े सुभाष को लग गई. सुभाष उस वक्त अपने छज्जे पर खड़े होकर सुबह की पूजा कर रहे थे और सूर्य को जल चढ़ा रहे थे.

गोली सीधे उनके गले में लगी और वह वहीं गिर पड़े. परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बाद आरोपी फरार

वारदात के बाद स्थिति और बिगड़ गई जब आरोपी विक्की और उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन को भी वहां से तुरंत हटा दिया गया. घटना के बाद गांव में गुस्सा और तनाव फैल गया. सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन गुस्साए परिजनों ने शव को वहीं रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका साफ कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं उठाने देंगे. काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसपी सिटी गोपाल विनायक भोंसले ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है. पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सैलरी मांगने की मिली ऐसी सजा! बरेली में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ VIRAL; देखें

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

8 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

25 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

43 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

58 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago