देश

कोटा के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में खाली कराया गया कोच, सभी 68 यात्री सुरक्षित

Rajdhani Express Fire: राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

आग सबसे पहले तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी में लगी. यह हादसा कोटा के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ. घटना रविवार सुबह लगभग 5:15 बजे बी-1 कोच में हुई, जिसमें 68 यात्री सवार थे.

15 मिनट में सुरक्षा बलों ने कोच कराया खाली

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और लगभग 15 मिनट में पूरे कोच को खाली करा लिया. एहतियात के तौर पर आसपास की बोगियों को भी खाली कराया गया.

घटना की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे मंडल की राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं.आग लगने के बाद अधिकारियों ने प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई (ओएचई) भी बंद कर दी गई.

DRM ने आपातकालीन संपर्क नंबर किया जारी

कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बयान में कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उतारे गए यात्रियों को कोटा तक की यात्रा के लिए अन्य बोगियों में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच जारी है. लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे सेक्शन के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं- कोटा पूछताछ: 6375898943, घटनास्थल: 09256099269.

12431 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी और इसका दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था.

ये भी पढ़ें- ‘टेक पार्क’ से लेकर ‘योग स्टूडियो’ तक… गुजरात में बैक-टू-बैक 9 बड़े उद्घाटन करेंगे अमित शाह

यह घटना 15 मई को हुई एक अन्य घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस की दो एसी बोगियों में आग लग गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

13 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

15 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

17 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

19 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

52 minutes ago