देश

DMK के बाद AAP के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दिया हिंदू-आस्था पर भड़काऊ बयान, BJP का CM केजरीवाल पर करारा वार

Rajendra Pal Gautam: आम आदमी पार्टी इस समय आबकारी नीति मामले में फंसी हुई है. वहीं इस बीच पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. क्योंकि उनकी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल ने भगवान राम को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. इसके बाद से बीजेपी के नेता उन पर जमकर हमला बोल रहे हैं. इस बार मामला दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम की ओर से भगवान राम और मंदिरों में न जाने वाले बयान को लेकर है. अब बीजेपी ने इस मामले को लपक लिया है. उनके बयान को लेकर अब बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने लहराड़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है. अब मामले पर सियासत शुरू हो गई है. हालांकि अभी तक आप की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बोला हमला

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए आप पर हमला बोला है. उन्होंने कहा सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज पूरा देश प्रभु श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रतीक्षा कर रहा है. पूरे देश में उत्साह का माहौल है और ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम की हिंदू धर्म को अपमानित करने की टिप्पणी पीड़ा देती है. मुझे आज तक एक बात समझ में नहीं आती कि आखिर अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी को भव्य राम मंदिर बनने से पीड़ा क्या है? बार-बार उनके नेता हिंदुओं का अपमान क्यों करते हैं? केजरीवाल तुष्टीकरण की राजनीति करना बंद करें और राजेंद्र पाल गौतम पर कार्यवाई करें और उसे पार्टी से निकालें.

आप ने पार्टी से क्यों नहीं निकाला ?

वहीं बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि-  ‘मंदिरों में जाना बंद करो’, ‘मंदिरों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है’, ‘मंदिरों में दलितों को मारा जाता है’, आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने एक बार फिर मंदिरों और हिंदुओं को गाली दी इससे पहले, 10,000 लोगों के सामूहिक धर्मांतरण के दौरान, वह लोगों को हिंदू धर्म और हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ दिला रहे थे. कट्टर “हनुमान भक्त” केजरीवाल ने बार-बार हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए उन पर कार्रवाई कर उन्हे अभी तक पार्टी से क्यों नहीं निकाला ?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

14 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago