देश

Jammu Kashmir: पर्यटन के मामले में जम्मू कश्मीर ने तोड़े रिकॉर्ड, 11 महीनों में 2 करोड़ लोगों ने की केंद्रशासित प्रदेश की सैर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का खात्मा होने और केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद राज्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. जम्मू-कश्मीर में हुई जी20 समिट की बैठकें इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य में स्थिति सामान्य होती जा रही है, सात ही विकास के नए आयाम आए दिन स्थापित हो रहे हैं. इस बीच राज्य में पर्यटन भी तेजी से बढ़ा है. पर्यटन में विस्तार को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यसभा के पटल पर अहम जानकारी दी है और बताया है कि पिछले 11 महीनों में राज्य में पर्यटन ने पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

जम्मू कश्मीर की वर्तमान पर्यटन की स्थिति को लेकर जम्मू कश्मीर के पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में बताया कि भारत सरकार ने पूर्वोत्तर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनका असर दिख रहा है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan CM: बालकनाथ योगी होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री? BJP ने खबरों को बताया फेक न्यूज

केंद्रीय मंत्री ने पर्यटकों की संख्या को लेकर बताया है कि कैसे पिछले 11 सालों में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. जी किशन रेड्डी ने कहा है कि 11 महीनों में दो करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा की जो केंद्रशासित प्रदेश के इतिहास में एक रिकॉर्ड है. जी किशन रेड्डी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का प्रयास है कि हर शिक्षण संस्थान में एक ‘‘युवा पर्यटन क्लब’’ की स्थापना की जाए और इस क्रम में अब तक 35 हजार ऐसे क्लब भारत सरकार ने स्थापित किए हैं.

यह भी पढ़ें-Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में चल रहा धरना अब खत्म, प्रशासन ने मानी ये 4 मांगें

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि पहले पूर्वोत्तर में रेल, रोड और वायु संपर्क पर्याप्त नहीं था और इस सरकार ने उस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा के विकास पर जोर दिया है. उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के लिए आधारभूत ढांचे को अहम बताते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले नौ साल में पूर्वात्तर में बुनियादी ढांचा के विकास के लिए पांच लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

40 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

42 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago