देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर तक पहुंचने में नहीं होगी कोई परेशानी, अब गोरखपुर से अयोध्या के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, जानें योजना

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में जहां रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तैयारी तेज कर दी गई है तो वहीं भारतीय रेल ने राम भक्तों के लिए उनके दर्शन करना भी आसान बना दिया है. क्योंकि गोरखपुर से अयोध्या के बीच जल्द नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू ट्रेन) का संचालन शुरू हो जाएगा. रेल विभाग द्वारा शुरू में गोरखपुर से अयोध्या के बीच रोज चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (सवारी गाड़ी) की जगह मेमू चलाने की तैयारी है. तो वहीं वंदे भारत भी गोरखपुर से अयोध्या के रास्ते होकर गुजरती है.

तो वहीं इसके अलावा गोरखपुर से अयोध्या के बीच रोज एक पैसेंजर ट्रेन संचालित होती है. 05425 पैसेंजर गोरखपुर से सुबह 07:10 बजे रवाना होकर दोपहर 01:00 बजे अपने स्थान पर पहुंचती है. 05426 पैसेंजर अयोध्या से 01:45 बजे चलकर शाम 07:15 बजे गोरखपुर पहुंचती है. तो वहीं अब राम भक्तों की सुविधा के लिए इसी पैसेंजर की जगह मेमू चलाने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर जल्द ही घोषणा भी कर दी जाएगी.

22 जनवरी को होगा प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि भगवान राम की नगरी में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा. प्रभु रामलला को भव्य मंदिर के गर्भग्रह में विराजमान किया जाएगा. इस मौके पर अयोध्या पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने स्पेशल के रूप में कई मेमू ट्रेन चलाने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसके टाइम टेबल को लेकर भी योजना बनाई जा रही है. पूर्वोत्तर रेलवे के पास आठ कोच वाली 12 मेमू ट्रेनें हैं, जिसमें से अधिकांश वाराणसी मंडल के विभिन्न रूटों से होकर चल रही हैं अभी और कई मेमू ट्रेनों के मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के 100 प्रतिशत रेलमार्गों का विद्युतीकरण होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर और डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) ट्रेनों की जगह मेमू चलाने की प्लानिंग कर रहा है. माना जा रहा है कि, डेमू में रोज-रोज आ रही खराबी और पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ती लेटलतीफी के कारण मेमू की मांग बढ़ रही है. जानकारों का कहना है कि, अगर मेमू चलती है तो यात्रियों की लेटलतीफी पर रोक लगेगी और यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी. रेलवे प्रशासन ने 80 मेमू ट्रेनों का प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: काशी के 21 वैदिक विद्वान कराएंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा का अनुष्‍ठान, टीम में शामिल होंगे चारों वेदों के विद्वान

गोरखपुर बनेगा अयोध्या वाली स्पेशल ट्रेनों का हब

रेलवे विभाग से खबर सामने आ रही है कि, पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर श्रीराम मंदिर के लोकार्पण के बाद अयोध्या के लिए देशभर से चलने वाली सैकड़ों स्पेशल ट्रेनों का हब बनने जा रहा है. देश भर से पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेनों को संचालित करने के अलावा ठहराव, मार्ग, धुलाई-सफाई, रखरखाव और यात्री सुविधाओं की तैयारी को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने इसको लेकर अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है. जो ट्रेनें अयोध्या आएंगी उनको रामघाट, कटरा और मनकापुर के अलावा गोंडा और ऐशबाग आदि स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोका जाएगा. तो वहीं स्टेशनों के हो रहे विस्तार और ठहराव को देखते हुए वेटिंग रूम, प्रसाधन केंद्र सहित जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त रेल लाइनें, प्लेटफार्म और वाशिंग पिट भी रेडी किए जा रहे हैं. रेल विभाग की प्लानिंग के मुताबिक, लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा और वाराणसी के वाशिंग पिट आदि को सुविधाजनक बनाने के लिए साथ ही अतिरिक्त कोच, इंजीनियर और रेलकर्मियों की व्यवस्था की जा रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस प्लानिंग को लेकर रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के संबंधित उच्च अधिकारियों की दिल्ली में आपात बैठक बुलाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

28 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

39 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

41 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago