राजू दास
Mahant Raju Das On Swami Prasad Maurya: लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान वकील की वेशभूषा में एक व्यक्ति ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जूता से पिटाई कर दी. बाद में मौर्य के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है. मौर्य सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अतीत समाज से जुड़ी महान विभूतियों के विचार और आज उनकी प्रासंगिकता विषय पर एक सम्मेलन कर रहे थे. अब इस घटना पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास का बयान सामने आया है.
राजू दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जूता कांड करने वाले को मेरी ओर से उचित इनाम दिया जाएगा. बता दें कि हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं. राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव के पार्टी के नेता कहते हैं कि रामचरितमानस पर बैन लगना चाहिए. उसे जलाना चाहिए. हिंदू देवी-देवताओं को गाली देना, सनातनी को गाली देना. सनातनी कब तक बर्दास्त करेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव भी जूते से पीटे जाएंगे. क्योंकि, उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता रोज-रोज सनातन को गाली देते हैं.
बता दें कि रामचरितमानस में लिखी चौपाइयों के मतलब और उन्हें हटाने की मांग को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य काफी मुखर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका आरोप है कि इन चौपाइयों में दलित समाज और महिलाओं का अपमान हुआ है. स्वामी प्रसाद मौय के बयान पर यूपी में खूब घमासान हुआ. इसी कड़ी में राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य आमने-सामने आ गए थे. दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी.
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…