फोटो-ट्विटर
Politics: रविवार को जयपुर में आयोजित सामाजिक न्याय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्गशेखर आजाद ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अशोक गहलोत सरकार उन्हें बार-बार राजस्थान में आने से रोका करती है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, राजस्थान सरकार मुझे रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाती है, अगर उतनी ही पुलिस मेरे वर्ग के लोगों की सुरक्षा के लिए लगाती तो उनका भला हो जाता.
महासम्मेलन में लगातार बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने राजस्थान सरकार पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए. इसी के साथ कहा कि बहुत सी योजनाओं को यहां की सरकार ने अभी हाल ही में लागू किया है, पहले ही इन योजनाओं को लागू हो जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि क्या साढ़े चार साल से पहले लोग नहीं रहते थे यहां पर, क्या उससे पहले यहां के लोग किसी दूसरे प्रदेश में रहते थे. इसी के साथ कहा कि आखिर साढ़े चार साल बाद ही आपको यहां के लोगों की समस्या क्यों दिखाई दी और साढ़े चार साल बाद ही आपको क्यों याद आया कि यहां के लोगों को समस्याओं से निजात दिलानी है. इसी के साथ बोले कि, क्या मुख्यमंत्री जी साढ़े चार साल से सो रहे थे.
ये भी पढ़ें- मोदी क्यों जीते और फिर क्यों वापसी कर सकते हैं?
महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आगे बोले और जनता को बताया कि, जीतेंद्र मेघवाल के परिवार से मिलने के लिए वह उदयपुर आए थे, लेकिन उनको एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था. इसी के साथ आरोप लगाते हुए बोले कि, उसके बाद मैं तीन बार राजस्थान आया, मैं प्लेन से उतरता नहीं था कि ये मुझे गिरफ्तार कर लेते थे और गाड़ी में बिठाकर दिल्ली छोड़कर आते थे. इसी के साथ आगे बताया और राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए बोले कि, ” मैंने इनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अकेले इंद्र मेघवाल के परिवार से मिलने जाना चाहता हूं, बावजूद इसके मुझे फिर अरेस्ट कर लिया गया और फिर मुझे दिल्ली छोड़कर आए.”
इसी के साथ चंद्रशेखर आजाद ने आगे बताया कि, अधिकारी बार-बार मुझे दिल्ली छोड़ आते थे लेकिन अधिकारियों के राजस्थान पहुंचने से पहले मैं फिर वापस आ जात था. इस पर अधिकारियों ने कहा कि, “भाई जितना चिंता तू कर रहा है, उतनी चिंता तो यहां के नेताओं और विधायकों को नहीं है.” फिर आगे आजाद ने बताया कि, “इस पर मैंने कहा कि उनका राजनीतिक रिश्ता है, मेरा खून का रिश्ता है.”
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि, हमने फिर से योजना बनाई और पूरी सरकार और राजस्थान पुलिस के नाक के नीचे से निकल कर मैं जालौर पहुंच गया. इसके बाद इन लोगों को पता चला तो ये लोग फिर से मुझे 50 गाड़ियों के काफिले में दिल्ली छोड़ आए, जबकि जयपुर में मुझे प्रेस कॉन्फेंस करनी थी. इसी के साथ महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आजाद बोले कि, “मैंने इन लोगों से कहा है कि, श्रीमान जी जितना फोर्स आप मुझे रोकने के लिए लगाते हो, उनता फोर्स इन वर्गों की सुरक्षा में लगा दो.”
-भारत एक्सप्रेस
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…
Jharkhand BJP padyatra Sandeep Verma JMM Nitin Nabin: झारखंड BJP की 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की मांग के बीच लोकसभा अध्यक्ष…
Mission Karmayogi Sadhana Workshop Lucknow CM Yogi- लखनऊ में 23-24 अक्टूबर को मिशन कर्मयोगी के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…