पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख
Raju Srivastav Death:- कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव ने ताउम्र दुनिया को हंसाया लेकिन जाते-जाते वो सभी को रुला गए. राजू श्रीवास्तव के निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर राजू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा…राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया. वह हमें बहुत जल्द छोड़ दिए हैं, लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना ओम शांति.
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की हाल खबर ली थी. पीएम ने राजू के परिवार से फोन पर बात की थी औऱ हर संभव मदद देने का भरोसा भी जताया था. डॉक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन राजू के दिल का एक हिस्सा पूरी तरह से ब्लॉक हो चुका था जिसके कारण आज उन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया.
Raju Srivastav Death:-पिछले 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आज सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल यानि गुरुवार को दिल्ली में ही किया जाएगा.
—भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…