Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Raju Srivastav Death:- राजू श्रीवास्तव के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Raju Srivastav Death:- राजू श्रीवास्ताव के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया दुख

Raju Srivastav Death:- कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव ने ताउम्र दुनिया को हंसाया लेकिन जाते-जाते वो सभी को रुला गए. राजू श्रीवास्तव के निधन पर पीएम मोदी ने  श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंटर पर राजू के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा…राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया. वह हमें बहुत जल्द छोड़ दिए हैं, लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना ओम शांति.

पीएम ने राजू के इलाज के दौरान की थी बात

 

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त  को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की हाल खबर ली थी. पीएम ने राजू के परिवार से फोन पर बात की थी औऱ हर संभव मदद देने का भरोसा भी जताया था. डॉक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन राजू के दिल का एक हिस्सा पूरी तरह से ब्लॉक हो चुका था जिसके कारण आज उन्होने दुनिया को अलविदा कह दिया.

 राजू श्रीवास्ताव का गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

Raju Srivastav Death:-पिछले 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आज सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार कल यानि गुरुवार को दिल्ली में ही किया जाएगा.

—भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital