दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 को रौंदा
नई दिल्ली– दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर ढा दिया, जहां ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे छह लोगों को कुचल डाला.हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तड़के 1.51 बजे की है. अधिकारी ने कहा, “हमें फोन आया कि डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए और डीएलएफ टी-प्वाइंट की ओर जा रहा एक ट्रक फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल गया. चालक लापरवाही से ट्रक को रफ्तार दे रहा था.” हालांकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, छह में से चार लोगों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मृतकों की पहचान करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और राहुल (45) के रूप में हुई है, जो सीमापुरी के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान मनीष और प्रदीप के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि “हमने वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया है. एक मामला दर्ज किया गया है.”
-आईएएनएस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…