देश

राखी सावंत ने बोला: ‘हिंदू-मुस्लिम न करो, कश्मीर चलो’ – पहलगाम हमले पर वीडियो में कहा- क्या आप मेरा साथ देंगे?

Rakhi Sawant: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने 28 बेगुनाह लोगों की जान ले ली, जिससे पूरा देश सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है. कई बड़े सितारे अपनी बात रख रहे हैं. सुनील शेट्टी ने कश्मीर में छुट्टियां मनाने की बात कही थी. अब राखी सावंत ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने बुर्का पहनकर इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एकता का संदेश दिया और विदेश जाने के बजाय कश्मीर में छुट्टियां मनाने की अपील की.

वीडियो में राखी कहती हैं, “सलाम वालेकुम, नमस्ते, जय भारत, जय भीम, जय हिंदुस्तान, भारत माता की जय! हम सब एक हैं. भारत से मुसलमानों को कोई नहीं निकाल सकता. यह देश हिंदुओं जितना ही मुसलमानों का है. हिंदू-मुस्लिम की बात छोड़ो. बच्चे मत बनो, बड़े बनो! सोचो, खुदा को कितना दर्द होता होगा कि मैंने इन्हें बनाया और मेरे बच्चे आपस में लड़ रहे हैं. इन्हें चाहिए क्या?”

राखी ने कश्मीरियों को बताया भाई-बहन

राखी (Rakhi Sawant) ने आगे कहा, “मेरा अगला वेकेशन कश्मीर में होगा. हमारा फर्ज है कि हम कश्मीर जाएं. कश्मीर हमारा है, और वहां के लोग हमारे भाई-बहन हैं. कश्मीर हमारा पर्यटन स्थल है. कसम खाओ, हम विदेश नहीं, कश्मीर जाएंगे!”

कश्मीर के समर्थन में जोर

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राखी बोलीं, “मैं कश्मीर जाऊंगी. क्या आप मेरे साथ चलेंगे? जिन्होंने अपनी जान दी, उन्होंने हमें बचाया. जैसे जवान देश के लिए जान देते हैं, वैसे ही कश्मीरियों ने हमें बचाया. डरो मत, भाइयो! हम सब साथ जाएंगे. मैं आपके साथ चलूंगी. कौन-कौन आएगा मेरे साथ? पूरा बॉलीवुड आपके साथ कश्मीर जाएगा!”
राखी का यह वीडियो एकता और साहस का संदेश है, जिसमें उन्होंने डर को पीछे छोड़कर कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा देने और देश को एकजुट करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:Pakistan से तनातनी के बीच Indian Navy ने समंदर में दागी मिसाइलें, युद्धाभ्यास में ऐसे किया शक्ति प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

20 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

57 minutes ago