साधुओं की पिटाई मामले में आचार्य सत्येंद्र दास ने सीएम ममता पर साधा निशाना.
Ram Janam Bhumi Acharya Satyendra Das Slams CM Mamata banerjee: अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बंगाल में साधुओं की पिटाई को लेकर अपना बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी नहीं बल्कि मुमताज खान हैं. वह भगवा रंग देख भड़क जाती हैं. उन्होंने बंगाल में हिदुंओं पर हमले और अत्याचार के लिए सीएम ममता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं के पीछे सीएम का हाथ है.
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि वह आज के समय की मुमताज खान हैं. यह पहले मुमताज खान ही थी. बंगाल में हिंदू और साधुओं पर अत्याचार को लेकर उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस पर हमला होता है. दुर्गा माता की पूजा के दौरान पंडालों में इस प्रकार की घटनाएं होती हैं. बंगाल में हिंदुओं पर हमले के लिए एक ही जिम्मेदार है वहां की सीएम.
उन्होंने आगे कहा कि सीएम रहते हुए भी वह सभी हिंदू त्योहारों को नकार देती हैं. जबकि वह स्वयं हिंदू हैं. साधुओं का भगवा रूप देखकर उनको और अधिक क्रोध आ जाता है. यह सभी घटनाएं सीएम की ही देन हैं. इस तरह की घटनाएं दुखद और निंदनीय हैं.
बता दें कि सोशल मीडिया पर यूपी के 3 साधुओं की पुरुलिया में पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार तीनों साधुओं ने यूपी से एक गाड़ी किराए पर ली थी. इस दौरान पुरुलिया में साधुओं ने 3 लड़कियों को रोककर रास्ता पूछा था. साधुओं को देखकर लड़कियां भाग गईं. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने साधुओं को अपहरण करने वाले समझकर पिटाई कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को पकड़ा है.
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…