यूटिलिटी

Ladli Behna Yojana: अगर नहीं आया है लाडली बहना योजना का पैसा तो ऐसे करें चेक

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में पॉपुलर स्कीम लाडली बहना योजना के लाभार्तियों को प्रदेश की नई मोहन यादव सरकार ने 10 जनवरी को इस महीने किस्त के पैसे भेज दिए. एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के तहत 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1250 रुपये की ये राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की. हालांकि इस योजना के तहत आने वाली करीब 2 लाख महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला, उनके खाते में योजना के पैसे नहीं आए. तो आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हुआ और इसे लेकर आप क्या कर सकते हैं.

क्या बाहर हो गई हैं लाखों लाभार्थी?

शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी सरकार ने लाडली बहना योजना को लागू करते हुए आधिकारिक तौर पर बहनों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख बताई थी. जिसके तहत उन महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है जिनके परिवार की इंकम 2 लाख रुपये से कम हो. इसके साथ ही महिलाओं की उम्र 21 या 60 साल के बीच में होनी चाहिए.

मोहन सरकार के शपथ लेने के बाद पहली बार सरकार ने 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में 1567 करोड़ रुपये दिए हैं. लेकिन चुनाव से पहले लाडली बहनों की संख्या करीब 1 करोड़ 31 लाख थी लेकिन पैसा 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं तक ही पहुंची जिसके बाद योजना को लेकर सवाल खड़े किए गए है.

ऐसे चेक करें स्टेटस

जिन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे है उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए है. जिसकी वजह से कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं जा पाए है और इसका सबसे बड़ा कारण केवाईसी प्रोसेस का पूरा न होना है. ऐसे महिलाएं जो लाडली बहना योजना की लाभार्थी हैं, वो अपने अकाउंट का स्टेटस चेक कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें:PM Kisan Yojana: इस तारीख को मिलेगी 16वीं किस्त, सीधे खाते में आएंगे 2 हजार

इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट mladlibahna.mp.gov.in पर जाकर आवेदन की स्थिती को देख सकती है. इसके अलावा अगर आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है या फिर इसी तरह की गलतियां हैं तो आपका पैसा आने में दिक्कत हो सकती हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा. इसके अलावा आपका आधार और बैंक खाता भी लिंक होना चाहिए.

KYC अपडेट करना हैं जरूरी

ऐसी महिलाओं को सबसे पहले अपना KYC चेक करना होगा कि आपकी KYC Details अपडेट हैं या नहीं, लेकिन अगर किसी महिला ने केवाआईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये हैं कि आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स कम या अधूरे तो नहीं हैं. वो हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती हैं. शिकायत सही पाए जाने पर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

35 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

50 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago