Ram Mandir Trust Meeting
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर अयोध्या में हलचल तेज हो गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक कल दोपहर 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में होने जा रही है. बैठक से पहले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी अयोध्या पहुंच गए हैं. उनके पहुंचते ही वैदही पुष्प वाटिका में ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों और पदाधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई.
गोविंद देवगिरी के अयोध्या पहुंचने पर मंदिर प्रशासन से जुड़े गोपाल राव ने उनका स्वागत किया. हालांकि, जब मीडिया ने उनसे दान चोरी मामले और बैठक के एजेंडे को लेकर सवाल पूछे, तो वे बिना कोई जवाब दिए वहां से निकल गए.
बताया जा रहा है कि ट्रस्ट की यह नियमित बैठक हर तीन महीने में होती है, लेकिन मौजूदा विवादों की वजह से इस बार इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है. बैठक में राम मंदिर दान चोरी मामले की विस्तृत समीक्षा की जा सकती है. इसके साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका और उनके संभावित इस्तीफों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.
मंदिर प्रशासन के सहायक गोपाल राव ने बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी संबंधित सदस्यों और पदाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य समय पर बैठक में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में मंदिर की आर्थिक व्यवस्था, दान पेटी की निगरानी और रामलला के खजाने की सुरक्षा को लेकर कई सख्त फैसले लिए जा सकते हैं.
दूसरी तरफ, राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच भी तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद आरोपियों को लेकर पुलिस को अभी तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कोई बड़ी प्लानिंग नहीं की थी और न ही इससे पहले चोरी की कोई घटना उनके खिलाफ दर्ज पाई गई है.
इस पूरे मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है. विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और मंदिर प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दान चोरी के आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, उन्होंने अपने बयान में सीधे तौर पर राम मंदिर का नाम लेने से परहेज किया.
दान चोरी विवाद के बीच होने वाली ट्रस्ट की यह बैठक अब सबकी नजरों में है. माना जा रहा है कि बैठक के बाद ट्रस्ट की तरफ से कुछ अहम फैसलों या स्पष्टीकरणों की जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल अयोध्या में मंदिर परिसर और ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर गतिविधियां तेज हो गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…