राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कई राज्यों ने की विशेष तैयारी.
सबसे पहले बात करते हैं यूपी की जहां यह आयोजन हो रहा है. यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में हैं. 22 जनवरी को सरकार ने यहां छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं उत्तराखंड सरकार ने 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक विशेष उत्सव का ऐलान किया है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सभी घाटों और देवालयों पर भी धार्मिक अनुष्ठान से जुड़े कार्यक्रम होंगे.
वहीं गोवा और छत्तीसगढ़ में भी 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है. गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने कहा कि इस दिन को दीपावली की तरह ही मनाया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ में भी छुट्टी घोषित की गई है. यहां दुर्ग जिले के सिरसा गांव में 15 लाख दीये और कलश बनाए जा रहे हैं. गांव के सैकड़ों कुम्हार परिवार इस काम में जुटे हैं. उधर असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है. इन दिन प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेगी.
कांग्रेस शासित कर्नाटक में भी इस आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं. कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने राज्य के 34 मंदिरों में महामंगला आरती करने का आदेश दिया है. यह आरती प्राण प्रतिष्ठा के समय ही होगी.
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…