देश

राजस्थान के पत्थर…महाराष्ट्र की लकड़ी… जानें राम मंदिर निर्माण में किसने क्या दिया?

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और 14 यजमान गर्भगृह में मौजूद हैं. इसे लेकर आज पूरे देश में जश्न का माहौल है. राम मंदिर को लेकर विदेश में भी उत्साह का माहौल है. 500 सालों के इंतजार के बाद हिंदुओं के लिए वह शुभ घड़ी आ चुकी है जब उनके आराध्य देव भगवान श्रीराम अपने घर में प्रवेश करेंगे. ऐसे में राम मंदिर को लेकर विभिन्न राज्यों की ओर से योगदान दिया गया था.

नागौर से आया मार्बल

राम मंदिर के निर्माण में देश के रामभक्तों ने 3500 करोड़ से अधिक का चंदा दिया था. इसके अलावा नागौर के मकराना का इस्तेमाल भी हुआ. मकराना के मार्बल से ही मंदिर के गर्भगृह का सिंहासन बनाया गया. इसी सिंहांसन पर भगवान राम विराजे हैं. वहीं सिंहासन पर सोने की परत चढ़ाई गई है. गर्भगृह में मकराना का सफेद मार्बल लगा है. वहीं मंदिर के पिलर भी यहीं के मार्बल से बने हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण नहीं रोक सकते…’ सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को फटकार

गुजरात से आया 700 किलो का रथ

मंदिर की दीवारों और खंभों पर बने देवताओं की नक्काशी में कर्नाटक के चर्मोथी में स्थित बलुआ पत्थर उपयोग में लाया गया है. वहीं प्रवेश द्वार की भव्य आकृतियां राजस्थान के बंशी पहाड़पुर के बलुआ पत्थर से बनी है. गुजरात के अखिल भारतीय समाज दरबार द्वारा 700 किलो का रथ भी उपहार में दिया गया है. भगवान श्रीराम की मूर्ति के लिए काला पत्थर भी कर्नाटक से लाया गया है. अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजे भी इसमें लगे हैं.

मंदिर के निर्माण के लिए पीतल के बर्तन यूपी से आए हैं. वहीं पाॅलिश की हुई सागौन की लकड़ी महाराष्ट्र से आई हैं. मंदिर निर्माण के दौरान काम आई ईंटे करीब 5 लाख गांवों से आई थीं.

यह भी पढ़ेंः रोली, अक्षत, राम दीया, गुड़… प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों को मिलेगा ये खास प्रसाद

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

15 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

22 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

23 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

32 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

37 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

43 minutes ago