Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रोली, अक्षत, राम दीया, गुड़… प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों को मिलेगा ये खास प्रसाद

Ramlala Guest will Get Special Prasad Box: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों को खास प्रसाद दिया जाएगा.

Ramlala Guest will Get Special Prasad Box

मेहमानों को मिलेगा खास प्रसाद.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Ramlala Guest will Get Special Prasad Box: अयोध्या में आज राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. कुछ ही मिनटों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मेहमान भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए एक खास प्रसाद दिया जाएगा. इसके लिए पूरे 15 हजार पैकेट तैयार किए जा रहे हैं. प्रसाद केे पैकेट में रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र, राम दीया, गुड़, रेवड़ी, इलायची दाना और मेवे के बने लड्डू शामिल हैं. प्रसाद की विशेष रूप से पैक किया गया है.

देखें सीधा प्रसारण-

यह भी पढ़ेंः Ramlala Pran Pratishtha: PM मोदी और CM योगी पहुंचे राम दरबार, बस खत्म होने वाला है सदियों का इंतजार

राम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट की मानें तो ऐसे प्रसाद के 15 हजार पैकेट बनाए गए हैं. प्रसाद को जिस डिब्बे में पैक किया गया है उसका रंग केसरिया है और डिब्बे पर रामजन्म भूमि का लोगो बना है. इसके अलावा डिब्बे पर एक चौपाई भी लिखी हुई है. अतिथियों के इतने शानदार तरीके से प्रसाद की पैकेजिंग लखनऊ के छप्पन भोग की ओर से बनाया गया है. रोली-अक्षत को अलग से पैक किया गया है.

मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे गेस्ट

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं. सभी अतिथियों के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड न्यास की ओर से भेजा गया है. सुरक्षाकर्मी मोबाइल में आए कोड का मिलान निमंत्रण पत्र पर बने कोड से करेंगे. इसके बाद ही अतिथियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा. एंट्री के बाद अतिथियों के फोन एक जगह पर जमा करा लिए जाएंगे. यानी अतिथि अपना मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जा सकेंगे.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: दसों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम का नारा, अयोध्या में रामभक्त बोले सबसे बड़ा श्रीराम का सहारा, जानें क्या है राम मंदिर तक जाने वाली गलियों का हाल

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital