उत्तर प्रदेश के मेरठ में कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इस क्षेत्र को “मिनी पाकिस्तान” जैसा बताया है. इस बयान से इस्लामी धर्मगुरु खफा हो गए हैं. रामभद्राचार्य के इस बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने रामभद्राचार्य के बयान को अस्वीकार्य बताते हुए भारत को ‘फूलों का गुलदस्ता’ बताया. हुसैन ने कहा, “यह एकदम फिजूल व बेबुनियाद बात है. हमारा हिंदुस्तान फूलों का गुलदस्ता है. ये कभी भी पाकिस्तान नहीं बन सकता. पाकिस्तान हमारा शत्रु देश है और वो शत्रु ही रहेगा. हमारा देश महान है, वो महान ही रहेगा.”
चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने पाकिस्तान के साथ किसी भी संबंध, यहां तक कि क्रिकेट तक को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान से क्रिकेट क्या, कोई भी संबंध नहीं होना चाहिए. यह देश हमेशा से हमारे देश को नुकसान पहुंचाता रहा है. नुकसान पहुंचाने की साजिश में लगा रहता है. भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ सभी संबंध समाप्त करने की मैं मांग करता हूं.”
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर बाबा) के ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग पर मौलाना हुसैन ने ऐतराज जताया. उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा का ये कहना कि हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, ये उनका बचपना है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदू राष्ट्र जैसा कोई मामला ही नहीं है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वो मोहन भागवत की बातों को चुनौती दे रहे हैं?
इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी का मणिपुर दौरा ऐतिहासिक, विकास का काम होगा तेज, अमन-चैन के साथ कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी: संतोष पांडे
वहीं, सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी निजी सोच हो सकती है, लेकिन इस क्षेत्र के लोग इसे भारत का अभिन्न अंग मानते हैं. हम यहीं पैदा हुए, यहीं रहे. यह भारत का हिस्सा है और यहां के सभी नागरिक भारतीय हैं. हम संविधान में विश्वास रखते हैं. संविधान के खिलाफ कही गई किसी भी बात का न तो समर्थन करते हैं, न स्वीकार करते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…