देश

Ramcharitmanas: “योगी सरकार ने उसी सुंदरकांड का पाठ कराने का निर्णय लिया है, जिसमें महिलाओं व शूद्रों का हुआ अपमान” सपा नेता स्वामी प्रसाद के फिर बिगड़े बोल

Ramcharitmanas: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करके हिंदु धर्म के शास्त्र का अपमान करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल एक बार फिर बिगड़ गए हैं. इस बार उनका बयान नवरात्र से ठीक पहले उस वक्त आया है, जब योगी सरकार ने नवरात्र व रामनवमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में दुर्गा सप्तशती व रामायण पाठ कराने की घोषणा की है. मौर्य ने गुरुवार को एक ट्विट के जरिए कहा कि, “योगी सरकार ने उसी सुंदरकांड का पाठ कराने का निर्णय लिया है, जिसमें महिलाओं व शूद्रों का अपमान किया गया है.”

ट्विटर पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि, “ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी. सकल ताड़ना के अधिकारी. उसी सुंदरकांड का हिस्सा, जिसका सरकार ने पाठ कराने का निर्णय लिया है यानी सरकार का यह निर्णय महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले 3% लोगों को बढ़ावा देने एवं 97% हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है.”

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्मग्रंथ श्रीरामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था और कहा था कि “रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते.” इसी के बाद प्रदेश में स्वामी के खिलाफ जमकर विरोध किया जा रहा है.

संतों व महंतों द्वारा भी मौर्य के बयान के बाद विरोध किया गया, लेकिन वह नहीं रुके और इसके बाद से ही एक के बाद एक विवादित टिप्पणी हिंदू धर्म व ग्रंथ को लेकर कर रहे हैं. इस सम्बंध में उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उन चौपाइयों को हटाने अथवा संशोधित करने की मांग की थी, जिसका वह विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ramcharitmanas: “किसी संत-महंत को न तो नीच और अधम कहा गया…फिर भी हुए आगबबूला…” स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया बयान

तो वहीं संत-महंत और धर्मचार्यों को भी निशाना बनाने से मौर्य नहीं चूके और कह दिया था कि, “जब किसी भी संत, महंत, धर्माचार्य को न तो नीच, अधम कहा गया और न ही प्रताड़ित, अपमानित किया गया फिर भी आगबबूला होकर धैर्य, संयम और विवेक खो दिये हैं, सोचिये जरा उन महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से जिन्हे धर्म के नाम पर आप रोजाना नीच, अधम, अपमानित व प्रताड़ित करते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

5 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

20 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

26 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

27 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

47 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

53 minutes ago