होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती
PDP Chief Mehbooba mufti: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पूंछ जिले के दौरे के दौरान एक शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुईं नजर आईं. उनका शिवलिंग पर जल चढ़ाने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसको चुनाव से जुड़ी हुई राजनीति बता रहे हैं तो बीजेपी ने भी इसको जम्मू-कश्मीर चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए पीडीपी अध्यक्ष की नौटंकी बताया है.
लोकसभा और जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी अपनी तरफ से जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग के प्रयास कर रही हैं, वहीं अब महबूबा मुफ्ती का शिवलिंग पूजा करना चर्चा का विषय बन गया है.
महबूबा मुफ्ती अपने दो दिनों के लिए पूंछ दौरे पर थीं. यहां उन्होंने नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान महबूबा ने मंदिर के हर हिस्से को देखा और वहां यशपाल शर्मा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं. नवग्रह मंदिर का निर्माण पीडीपी के पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) ने करवाया था. मंदिर के अन्दर यशपाल शर्मा की प्रतिमा भी लगाई गई है. इससे पहले महबूबा मुफ्ती 2017 में गांदरबल के खीर भवानी मंदिर में भी जा चुकी हैं। तब वे जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री थीं.
यह भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: पुलिस की रडार पर 500 गाड़ियां, बरेली से जुड़ा है कनेक्शन, कार मालिकों से होगी पूछताछ
महबूबा मुफ्ती द्वारा जलाभिषेक करने का वीडियो वायरल होते ही बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. बीजेपी ने महबूबा के इस कदम को चुनावी नौटंकी बताया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणवीर सिंह ने कहा कि “ये पीडीपी अध्यक्ष की एक मात्र नौटंकी है. उन्होंने कहा “2008 में महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी ने अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन का विरोध किया था. महबूबा मुफ्ती की पार्टी ने तीर्थयात्रियों के लिए हट के निर्माण के लिए श्राइन बोर्ड को भूमि के अस्थायी हस्तांतरण की अनुमति नहीं दी थी.” उन्होंने आगे कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की नौटंकी से कुछ हासिल होने वाला नहीं है.”
वहीं दूसरी तरफ महबूबा मुफ़्ती के मंदिर जाने का विरोध मुस्लिम धर्मगुरु भी कर रहे हैं. देवबंद के मौलाना असद कासमी ने कहा, “महबूबा ने जो किया वह सही नहीं है. वह इस्लाम के खिलाफ है.”
Millet Mavericks: Gen-Z शेफ और आंत्रप्रेन्योर इनोवेटिव डिशेज और मॉडर्न रेसिपी के जरिए 'श्री अन्न'…
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को मनाए जाने की जानकारी दी गई है.…
Digital Weavers: कपड़ा और हथकरघा कारोबार से जुड़े युवा कारीगर अब पारंपरिक बुनाई को डिजिटल…
MP News: ग्वालियर जीआरपी ने ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों के बैग चुराने वाले…
Abhishek Sharma Ishan Kishan viral video: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने…
हरियाणा के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड ने बाजरा खरीद में हुई भारी गड़बड़ी और हेराफेरी के…