जगतगुरु परमहंस आचार्य
Ramcharitmanas: अयोध्या के तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावर हैं. स्वामी प्रसाद द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद अपना डीएनए टेस्ट करा लें. उनका बाप आतंकवादी ही निकलेगा. उन्होंने ये भी कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने वाले को 500, जीभ काटने वाले को 300 और नाक-कान काटने वाले को 200 रुपए का ईनाम दूंगा, क्योंकि इससे ज्यादा उनकी औकात नहीं है.
बता दें कि हाल ही में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस के साथ ही साधू-संतों और महंतों पर भी विवादित बयान दिया था. जिसके बाद से प्रदेश के हिंदू संगठनों से लेकर सभी संत-महंत उनका विरोध कर रहे हैं और उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.
इसी बीच परमहंस आचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब से रामचरितमानस पर अपमानजनक टिप्पणी की है, तब से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. लगातार कुछ ना कुछ विवादित बयान देते जा रहे हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य जिन चौपाइयों का जिक्र कर रहे हैं उनका अर्थ उनको नहीं मालूम है. यह समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है. लोगों को लड़ाने की बड़ी साजिश हो रही है. इसके पीछे जरूर कोई ना कोई देश विरोधी ताकत है, जिनसे यह लोग मोटी फंडिंग ले रहे हैं.
उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज देता हूं कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपना डीएनए टेस्ट करा लें जरूर उनका बाप कोई न कोई आतंकवादी निकलेगा. तभी उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है.
बता दें कि हाल ही में सपा एसएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्मग्रंथ पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में उनका विरोध शुरू हो गया है. जगह-जगह उनके पुतले फूंके जा रहे हैं. हिंदू संगठन के साथ ही संतों-महंतों के बयान भी सामने आ रहे है और सभी एक सुर में माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. इसी के साथ अखिलेश यादव को भी घेरा जा रहा है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है. इसलिए कहीं न कहीं मौर्य के बयान में उनकी भी हामी है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…