होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'अवतार 2' (फोटो)
Avatar 2: दुनियाभर में भी हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का दबदबा अब भी कायम है. लगभग रिलीज के 40 दिन के बाद भी ‘अवतार 2’ अब भी सिनेमाघरों धूम मचा रही है. जिसके चलते ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) का कलेक्शन हर दिन तेजी से बढ़ रहा है. कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 4 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
इंग्लिश वेबसाइट वैराइटी की खबर के मुताबिक ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का अब दुनिया की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों के क्लब में एंट्री ले चुकी है. अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ‘अवतार 2’ ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्टार वार्स एपिसोड 7-द फोर्स अवेकेंस’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने अब तक ग्लोबली 2.075 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है.
वहीं स्टार वार्स एपिसोड 7-द फोर्स अवेकेंस का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.064 बिलियन करोड़ रहा था. वहीं बात की जाए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ से आगे मौजूद फिल्मों के बारे में तो उसमें हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार पार्ट वन-1, 2.92 बिलियन डॉलर, एवेंजर्स एंडगेम- 2.79 बिलियन डॉलर, टाइटैनिक-2.19 बिलियन डॉलर’ शामिल हैं.
इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें तीन फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) के डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की हैं. दरअसल ‘अवतार पार्ट-1, टाइटैनिक और अवतार 2’ के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ही हैं. ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि जेम्स कैमरून जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है. मालूम हो कि भारत में किसी भी हॉलीवुड फिल्म के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में भी ‘अवतार 2’ नंबर वन फिल्म बनी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में करीब 390 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…