होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'गदर 2' (फोटो)
Gadar 2: एक बार फिर तारा सिंह और सकीना अली पर्दे पर अपनी लव स्टोरी ‘गदर 2’ में तहलका मचाने आ रहे हैं. साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म ने धमाल मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस पर तो इसकी धूम थी ही लोगों के जहन में भी इसकी कहानी रम गई थी. पाकिस्तान और भारत के बीच हुए नरसंहार को फिल्ममेकर्स ने बखूबी दर्शाया था, साथ ही एंटरटेनिंग बनाने के लिए इसमें लव एंगल डाला था. अब पूरे 22 साल बाद इसका दूसरा पार्ट आ रहा है, जिसमें काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. कई नए किरदार की एंट्री होगी और कुछ पुराने इस ढाई-तीन घंटे की फिल्म से नदारद रहेंगे.
दरअसल ‘गदर एक प्रेम कथा’ है. इसमें में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना अली का रोल निभाया था. एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस मूवी में हैप्पी एंडिंग हुई थी, दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि अब Gadar 2 में भी ये नजर आने वाले हैं. शूटिंग के दौरान के वीडियो और फोटोज सामने आ रहे थे. अब तो मूवी का पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आ चुका है. अनिल शर्मा की डायरेक्टेड ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, लेकिन कई नामी चेहरे इसमें नजर नहीं आएंगे.
जहां ‘गदर 2’ में सनी देओल (Sunny Deol) का इंटेंस लुक देखने को मिलेगा. वहीं, रियल लाइफ में दिलकश अंदाज के लिए फेमस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी सलवार कमीज में संस्कारी बहू की तरह दिखाई देंगी. उनके बेटे चरणजीत सिंह का किरदार निभाने वाले मासूम और नटखट उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) भी बड़े हो गए हैं. 7 साल की उम्र में पर्दे पर लोगों का दिल जीतने वाले अब 28 साल के हो गए हैं. वह अपने हैंडसम लुक्स से लड़कियों के दिलों पर छूरियां चलाते हुए दिखाई देंगे.
सबसे पहले आपको तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह के बारे में बताते हैं. इनका असली नाम विवेक शौक है, जो अब हमारे बीच नहीं हैं. 10 जनवरी, 2011 में हार्ट अटैक से इनका निधन हो गया था. इन्होंने Gadar में एक हास्य कलाकार के तौर पर खूब हंसाया. तारा सिंह के दोस्त की भूमिका में लोगों ने इन्हें भी खूब प्यार दिया लेकिन अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे.
सकीना अली उर्फ अमीषा पटेल के अब्बू का रोल करने वाले मेजर अफरफ अली उर्फ अमरीष पुरी भी अब ‘गदर 2’ में नजर नहीं आएंगे. 12 जनवरी, 2005 में इनका 72 साल की उम्र में इंतकाल हो गया था. इन्हें ब्लड कैंसर हो गया था. तेज तर्रार रोल के जरिए इन्होंने भी एक अलग छाप छोड़ी थी. फिल्म में मुख्य विलेन बने थे. मगर दुर्भाग्यवश अब ये इस दुनिया में नहीं रहे और फिल्म में इनकी भी कमी दर्शकों को खूब खलेगी.
बता दें कि फिल्म के सूत्रधार उर्फ नैरेटेर के रूप में ओम पुरी ने अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा था. वह भी अब हमारे बीच नहीं है. 6 जनवरी, 2017 में इनका भी निधन हो गया था. इसके अलावा फिल्म में न्यूजपेपर एडिटर के कैरेक्टर में नजर आए मिथलेश चतुर्वेदी भी अगस्त, 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. इस तरह ये चार अहम सितारे अब इस मूवी में नजर नहीं आएंगे.
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…