देश

राज्यसभा की ‘हैट्रिक’ के बाद अमित शाह से मिले रामदास अठावले, PM मोदी और गृह मंत्री का जताया आभार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान अठावले ने उन्हें राज्यसभा के लिए लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने पर सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया.

राज्यसभा के लिए तीसरी बार चुने गए

रामदास अठावले को लगातार तीसरी बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया है. यह उनके राजनीतिक जीवन की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यसभा में तीसरी बार पहुंचाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसी कारण उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया.

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अठावले ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा कि संसद भवन स्थित कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट हुई. इस दौरान दलित, वंचित और पिछड़े समाज के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि उत्पादकता बढ़ाने और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई. उन्होंने आरपीआई कार्यकर्ताओं की ओर से अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया.

भीमराव आंबेडकर पर क्या कहा?

अठावले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया देशभर में महान समाज सुधारक भीमराव रामजी आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी और लोगों तक आंबेडकर के संदेश को पहुंचाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम कर रही है. अठावले के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार देश में विकास के साथ-साथ डॉ. आंबेडकर के विचारों को भी मजबूत करने का प्रयास कर रही है.


ये भी पढ़ें: फ्लाइट टिकट के लिए ढीली करनी होगी जेब! एयर इंडिया के बाद अब IndiGo ने भी बढ़ाया किराया, जानें किस रूट पर कितना बढ़ा दाम


रामदास अठावले ने बताया कि सरकार डॉ. आंबेडकर के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं पर काम कर रही है. इनमें नदी जोड़ो परियोजना को आगे बढ़ाने का प्रयास भी शामिल है. इसके अलावा देशभर में डॉ. आंबेडकर से जुड़े कई स्मारकों का निर्माण भी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago